-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harshit Rana Added To India Squad For Headingley Test
BCCI ने पहले टेस्ट के लिए इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, इंग्लैंड से निपटने के लिए बनाया ये खास प्लान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टेस्ट टीम पहले टेस्ट के लिए लीड्स हेडिंग्ले पहुंच चुकी है। इस टीम के साथ हर्षित राणा भी लीड्स पहुंच चुके हैं। उन्हें विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स (इंग्लैंड): भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से इंग्लैंड के लीड्स में होगी। पहला टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम लीड्स पहुंच गई है। 18 सदस्यीय टीम के अलावा हर्षित राणा भी टीम के साथ लीड्स पहुंच गए हैं। हर्षित राणा को विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
हर्षित राणा भारत ए का हिस्सा थे। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कैंटरबरी में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था। राणा को टीम के साथ ट्रेवल रिजर्व के रूप में पहले टेस्ट के लिए शामिल किया गया है। वो टीम को अभ्यास कराने में मदद करेंगे। राणा ने पिछले टेस्ट सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया था।
राणा का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। लंबे कद के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में ठीक-ठाक ही प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद राणा को वनडे टीम में भी शामिल किया गया था। लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। हर्षित राणा ने अब तक 2 टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेला है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
हर्षित राणा को बतौर विकल्प टीम में किया गया है शामिल
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि हर्षित को बतौर विकल्प टीम में शामिल किया गया है। वो टीम के साथ जुड़ गए हैं। राणा को बाकी सदस्यों के साथ लीड्स ट्रेन स्टेशन से बाहर निकलते देखा गया। जहां टीम लंदन से लीड्स पहुंच चुकी है। पहला मैच 20 जून को लीड्स, हेडिंग्ले में शुरू होगा।
भारतीय टीम ने खेली है केवल एक अभ्यास मैच
भारतीय टेस्ट टीम ने इस दौरे एक मात्र अभ्यास मैच खेला है। वो भी सिर्फ इंट्रा स्क्वाड मैच था। जहां भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ भारत ए के साथ खेले थे। हालांकि इससे पहले टीम के कुछ खिलाड़ी लोकेश राहुल, करुण नायर, यशस्वी जायसवाल, शारदुल ठाकुर, ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी पहले ही इंग्लैंड पहुंच कर भारत ए के साथ अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला खेला था। इन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए खेला था।
Harshit rana added to india squad for headingley test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













