- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Vs Rcb Rajasthan Won The Toss Opt To Bowl Against Bengaluru
RR vs RCB: राजस्थान ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेंगी। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में एक घंटे की देरी हुई। 8 बजे टॉस हुआ और टॉस राजस्थान के हक में गिरा। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तुषार देशपांडे की जगह पर बृजेश शर्मा को मौका दिया गया है। टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक सूखी विकेट मानी जा रही है। बारिश की वजह से इसमें थोड़ी नमी है, इसलिए हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। तुषार आराम कर रहे हैं और उनकी जगह बृजेश आए हैं।”
टॉस गंवाने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?
आरसीबी ने भी अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। जोश हेजलवुड फिट होकर जैकब डफी की जगह पर टीम में लौट आए हैं। टॉस हारने के बाद रजत पाटीदार ने कहा, “यह घर से बाहर हमारा पहला मुकाबला है। आप सभी का धन्यवाद। मुझे लगता है कि आप हमें यह महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा घरेलू मैदान है, इसलिए हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। दुर्भाग्य से इस मैच में डफी नहीं खेल पाएंगे। डफी की जगह जोश हेजलवुड खेलेंगे। पिछले मैच में डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि, हर कोई जानता है कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और एक स्पेशलिस्ट हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
ऐसा रहा RR vs RCB का प्रदर्शन
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, आरसीबी ने इस सीजन अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: एक दूसरे का विजयी रथ रोकने उतरेगी राजस्थान और बेंगलुरु, टेबल टॉपर बने रहने के लिए होगी जंग
RR vs RCB की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड
Rr vs rcb rajasthan won the toss opt to bowl against bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम
May 21, 2026 | 07:55 AMअवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
May 21, 2026 | 07:55 AMनासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज
May 21, 2026 | 07:41 AMIndia Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













