एयरपोर्ट पर फैन की हरकत से नाराज हुए Salman Khan, कंधे पर हाथ रखते ही दिया ऐसा रिएक्शन

Salman Khan Fan Incident: जामनगर एयरपोर्ट पर एक फैन की हरकत से सलमान खान नाराज हो गए। कंधे पर हाथ रखते ही उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
Salman Khan Angry Reaction
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Angry Reaction: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और बहनोई  आयुष शर्मा भी नजर आए। जामनगर पहुंचते ही सलमान का नया अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया, खासकर उनके बड़े स्टाइलिश चश्मे, जिसने लोगों को 90 के दशक वाले ‘सल्लू भाई’ की याद दिला दी।

फैन की हरकत से नाराज हुए सलमान

एयरपोर्ट पर सलमान खान को देखते ही बड़ी संख्या में फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इकट्ठा हो गए। अभिनेता भी खुशी-खुशी फैंस के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने उत्साह में आकर सलमान के कंधे पर हाथ रख दिया, जो उन्हें पसंद नहीं आया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखा, सलमान तुरंत पीछे मुड़कर उसे देखने लगे। उनके चेहरे पर नाराजगी का भाव साफ नजर आया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड तुरंत उस फैन को वहां से हटाते दिखाई दिए।

हालांकि इस घटना के बाद सलमान ने अपना गुस्सा नियंत्रित किया और माहौल को सामान्य बनाए रखा। उन्होंने वहीं मौजूद एक छोटे बच्चे के साथ झुककर बेहद प्यार से फोटो खिंचवाई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फैन ऐसे हाथ रख रहा था, जैसे वह सलमान का पुराना दोस्त हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि अभिनेता ने गुस्से को बेहद अच्छे तरीके से कंट्रोल कर लिया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जब किसी को फोटो खिंचवाने का मौका मिले, तो उसे इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि फैंस को अपने पसंदीदा सितारों के साथ मिलने के दौरान मर्यादा और दूरी बनाए रखनी चाहिए।

अनंत अंबानी को दी खास बधाई

जामनगर पहुंचने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अनंत को दयालु और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया और उन्हें ‘छोटा भाई’ कहकर बर्थडे विश किया।

जल्द इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म निर्माता Dil Raju के साथ भी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com