-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Foreign Exchange Reserves Jumps 9 Billion Dollars Record High
दुनिया में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था का डंका! विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर $697 अरब के पार, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
- Written By: मनोज आर्या
India Foreign Exchange: किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है और मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
India Foreign Exchange Reserves Record: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई। इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 10.288 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी। इसकी वजह एफसीए की वैल्यू में गिरावट आना था।
आरबीआई के डेटा के मुताबिक, 3 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 7.221 अरब डॉलर बढ़कर 120.742 अरब डॉलर हो गई है।
फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ा इजाफा
विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) की वैल्यू 1.784 अरब डॉलर बढ़कर 552.856 अरब डॉलर हो गई। एफसीए में डॉलर के साथ दुनिया की कई अहम मुद्राएं जैसे येन, यूरो और पाउंड होते हैं, जिनकी वैल्यू को डॉलर में दिखाया जाता है।आरबीआई के अनुसार, 3 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में एसडीआर की वैल्यू 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.707 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, भारत की आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) में रिजर्व पॉजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 4.816 अरब डॉलर पर यथावत रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
विदेशी मुद्रा भंडार कितना अहम?
किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है, और इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है। इससे अलावा, यह मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपए पर अधिक दबाव देखने को मिलता है और उसकी वैल्यू कम होती है तो केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर डॉलर के मुकाबले रुपए को गिरने से रोक सकता है और विनिमय दर को स्थिर रखता है।
यह भी पढ़ें: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों ने भरी बाजार में जान, 900 पॉइंट उछला सेंसेक्स
विदेशों में आसानी से होगा व्यापार
बढ़ता हुआ विदेशी मुद्रा भंडार यह भी दिखाता है कि देश में डॉलर की आवक बड़ी मात्रा में बनी हुई है और यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके बढ़ने से देश के लिए विदेशों में व्यापार करना भी आसान हो जाता है।
Indian foreign exchange reserves jumps 9 billion dollars record high
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PMसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PMछत्रपति संभाजीनगर की MGM विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा द हिंदू में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप करने का अवसर
Jul 12, 2026 | 02:43 PMVietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश
Jul 12, 2026 | 02:41 PMराम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
Jul 12, 2026 | 02:38 PMवाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 02:36 PM‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 12, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM














