वो खिलाड़ी जिसने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में फेंका था चमत्कारी ओवर, महज 6 सालों में ही खत्म हो गया करियर

Happy Birthday RP Singh: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वो खिलाड़ी जिसने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में फेंका था चमत्कारी ओवर, महज 6 सालों में ही खत्म हो गया करियर
आर पी सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rudra Pratap Singh Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह आज 6 दिसंबर 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर पी सिंह ने भारतीय टीम के लिए कई शानदार स्पैल डाले हैं और मुकाबले को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। आरपी सिंह ने जहीर खान और आशीष नेहरा की कमी की अच्छी तरह भरपाई की थी। इन दोनों की मौजूदगी में ही भारतीय टीम में बाएं हाथ के एक और तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने मजबूती से भारतीय टीम में जगह बनाई और एक समय अवधि में बड़ी सफलता हासिल की।

6 दिसंबर 1985 को रायबरेली, उत्तर प्रदेश में जन्मे आर पी सिंह का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम रुद्र प्रताप सिंह है। रुद्र बचपन से ही एक क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे। वह बाएं हाथ के बेहद प्रभावी गेंदबाज थे। उनकी गेंदों में तेजी के साथ ही स्विंग थी जो बल्लेबाजों को अक्सर परेशान किया करती थी। इस वजह से घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में आर पी सिंह को बड़ी सफलता मिली।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

आर पी सिंह की क्रिकेट यात्रा शानदार शुरू हुई, लेकिन 2009 के बाद उनकी फॉर्म और फिटनेस में गिरावट आने लगी, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। दुर्भाग्यवश, वह 2011 के वनडे विश्व कप का हिस्सा भी नहीं बन सके। जहीर खान की इंजरी के बाद सितंबर-अक्टूबर 2011 में उन्हें भारतीय टीम में आखिरी मौका मिला, लेकिन उस सीरीज में उनका प्रदर्शन प्रभावहीन रहा और इसके बाद उन्हें टीम में वापसी नहीं मिली।

आर पी सिंह ने 2005 से 2011 के बीच 14 टेस्ट मैचों में 40 विकेट, 58 वनडे में 69 विकेट और 10 टी20 मैचों में 15 विकेट हासिल किए। आईपीएल में 82 मैचों में उन्होंने 90 विकेट लिए। 2018 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया और उसके बाद कमेंट्री में सक्रिय रहे। वर्तमान में आर पी सिंह भारतीय टीम के चयनकर्ता के रूप में भी योगदान दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com