- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Robin Uthapta Said Injustice Shreyas Iyer 2
श्रेयस अय्यर के साथ बहुत गलत हुआ, पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
आईपीएल 2025 में 11 साल के बाद श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को टॉप-2 में पहुंचा दिया है। पिछले साल आईपीएल में उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया था।
- Written By: संजय बिष्ट

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा। इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरु हो जाएंगे। पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई पहले टॉप-2 में जगह बना ली है। अब वो क्वालीफायर में आरसीबी या फिर जीटी के साथ खेलते हुए दिखाई देगी। अय्यर पिछले कुछ सालों से कप्तान के तौर पर अच्छे साबित हो रहे हैं।
पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब को अपने नाम किया। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि वाबजूद इसके श्रेयस को बार-बार नजरअंदाज कर दिया जाता है। वो हमेशा ही टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। इसी बारे में पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बड़ा खुलासा किया है।
श्रेयस अय्यर के साथ हुई नाइंसाफी- रॉबिन उथप्पा
राबिन उथप्पा ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा कि “इस सीजन में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय अय्यर को जाता है। उन्होंने टीम में स्थिरता लाई और टीम में लड़ने का जज्बा पैदा किया।” इसके आगे उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में केकेआर को खिताब जितान के बावजूद अय्यर को रिलीज कर दिया गया। इससे बड़ी नाइंसाफी उनके साथ नहीं की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर विराट कोहली का विकेट मिला तो…’, IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्पिनर ने बनाया खास प्लान
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की हुई चांदी, नहीं होगी अब टीम इंडिया से छुट्टी; तिलक वर्मा टी20 सीरीज से हुए बाहर
श्रेयस के साथ अन्याय बंद करो…न्यूजीलैंड के खिलाफ 3rd T20 में भी नहीं मिला मौका, सोशल मीडिया पर गुस्साए फैंस
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 जंग के लिए टीम इंडिया तैयार, जानिए कौन अंदर तो कौन बाहर?
शानदार फॉर्म के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं- रॉबिन उथप्पा
श्रेयस अय्यर कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अब श्रेयस अय्यर ऐसी टीम में गए जहां वो बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई।
पिछले सीजन की तरह अय्यर के लिए आईपीएल 2025 भी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने अपने बल्ले के दम पर टीम को टॉप-2 में पहुंचा दिया है। मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। रॉबिन का मानना है कि इन सब के बाद भी उन्हें जो सम्मान दिया जान चाहिए वो नहीं मिल रहा है।
अनिल कुंबले को कर्नाटक सरकार ने दी नई जिम्मेदारी, बनाया वन विभाग का एम्बेसडर
टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली
इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। खबर थी कि वो विराट कोहली की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल के अलावा अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन सब के बावजूद वो टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकामयाब रहे।
Robin uthapta said injustice shreyas iyer 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
Feb 17, 2026 | 10:06 AMजलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन
Feb 17, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














