- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 3rd T20 Playing 11 Changes Shreyas Iyer
श्रेयस के साथ अन्याय बंद करो…न्यूजीलैंड के खिलाफ 3rd T20 में भी नहीं मिला मौका, सोशल मीडिया पर गुस्साए फैंस
IND vs NZ 3rd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 में श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया। तीसरे मैच में भी बाहर रहने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।
- Written By: संजय बिष्ट

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Ignored Shreyas Iyer Fans Angry: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज जीतने की ओर बढ़ रही है। इस मुकाबले में टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। कुल 15 सदस्यीय स्क्वाड में केवल श्रेयस अय्यर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब तक कोई मौका नहीं मिला।
टीम के चयन ने फैंस के बीच चर्चा और नाराजगी पैदा कर दी है। अधिकांश खिलाड़ी स्क्वाड में पहले से ही सीरीज खेल चुके हैं। तिलक वर्मा चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध हैं, जिससे यह साफ है कि श्रेयस अय्यर को गुवाहाटी में खेलने का आखिरी मौका भी नहीं मिला।
फैंस में नाराजगी और सोशल मीडिया रिएक्शन
श्रेयस अय्यर की लंबे समय बाद टी20 स्क्वाड में वापसी हुई थी। वह तिलक वर्मा के शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहने के कारण रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे। गुवाहाटी में उनके खेलने का यह आखिरी मौका माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
IPL 2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद के लगा दूसरा झटका, कप्तान ईशान किशन को मुजरबानी ने बनाया अपना शिकार
वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाए। एक फैन ने लिखा, “वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया, जबकि यह सिर्फ 4 ओवर के लिए खेला जाने वाला टी20 मैच है। रवि बिश्नोई को अचानक से खेलने का मौका मिला, जबकि वह वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा भी नहीं हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर भी खेलने के हकदार हैं।”
फैंस का मानना है कि श्रेयस अय्यर का अनुभव और प्रदर्शन टीम के लिए अहम हो सकता था, खासकर तीसरे टी20 में। उनकी अनदेखी ने चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी दिख रही है। आइए फैंस के कुछ ऐसे ही रिएक्शन देखते हैं।
Why not shreyas iyer playing? Today without giving chances he will be out of squad 😭😭 — Sanjith (@Sanjith108627) January 25, 2026
Why to select Shreyas Iyer if he wasn’t getting any game here. Out of 15 members every one got a match to play except him. — Rajneesh Singh 🦇 (@CFC_Palmer2O) January 25, 2026
If Bishnoi can play despite not being in WC squad then why can’t Iyer?? — Rajeev (@Rajeev062443871) January 25, 2026
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह।
India vs new zealand 3rd t20 playing 11 changes shreyas iyer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Apr 02, 2026 | 08:11 PMअकोला में महिला आरोपी से बदसलूकी पर ASI निलंबित; वीडियो लीक से पुलिस महकमे में खलबली
Apr 02, 2026 | 07:57 PMवेस्ट बैंक में मौत की सजा पर भड़के मुस्लिम देश; इजरायल के खिलाफ पाकिस्तान समेत 8 राष्ट्रों ने खोला मोर्चा
Apr 02, 2026 | 07:55 PMसड़क पर बांसुरी बजाकर गुजारा करने वाले सूरज की कहानी वायरल, अब बनेंगे स्टेज आर्टिस्ट
Apr 02, 2026 | 07:54 PMगड़चिरोली: मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 107% लक्ष्य हासिल, राज्य में 8वां स्थान; 1358 को रोजगार मिला
Apr 02, 2026 | 07:48 PMनागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान
Apr 02, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













