IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की हुई चांदी, नहीं होगी अब टीम इंडिया से छुट्टी; तिलक वर्मा टी20 सीरीज से हुए बाहर

Shreyas Iyer: तिलक वर्मा की चोट के चलते श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के मैचों के लिए टीम में बनाए रखा गया है, वाशिंगटन सुंदर की उपलब्धता संदिग्ध है।
shreyas iyer
Published on: 
Updated on: 

Shreyas Iyer Stay in Indian Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबले के लिए तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। श्रेयस अय्यर अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। श्रेयस अय्यर को पहले तीन मैचों के लिए तिलक वर्मा की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, अब सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए भी टीम के साथ रहेंगे। ये दोनों मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।

तिलक वर्मा की हाल में ही स्टिकुलर टॉर्शन सर्जरी हुई है। वो इस ऑपरेशन से तेजी से उबर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तिलक वर्मा को दर्द उठी थी। जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन करवानी पड़ी। वो BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि वो टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे। तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मुकाबले के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में होगी तिलक की वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में खेलते दिखेंगे। उससे पहले वो पूरी तरह से अपना फिटनेस हासिल कर लेंगे। तिलक वर्मा अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं और लगभग पूरी तरह से फिट भी हो गए हैं। लेकिन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चाहता है कि जब वो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रीन सिग्नल दे तो वो पूरी तरह से तैयार हों।

श्रेयस अय्यर बने रहेंगे टीम इंडिया के साथ

वनडे में भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अभी तक टी20 सीरीज में एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। तिलक वर्मा की जगह अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया था। अय्यर ने टी20 आई में अपना आखिरी मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था। उसके बाद से उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अय्यर की संभावना बनी हुई है। अगर तिलक वर्मा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो अय्यर के पास एक सुनहरा मौका होगा।

वाशिंगटन सुंदर हो सकते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

इसी बीच वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। चोट की वजह से उन्हें T20 टीम से बाहर कर दिया गया है और वह 11 जनवरी को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने के बाद से मैदान से दूर हैं। मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें निचली पसली में तेज दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया।

सुंदर की गैरमौजूदगी में BCCI ने रवि बिश्नोई को उनकी जगह टीम में शामिल किया। बिश्नोई ने गुवाहाटी में खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और दो विकेट हासिल किए। अगर वाशिंगटन सुंदर समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो चयनकर्ता बिश्नोई को वर्ल्ड कप टीम में भी बनाए रख सकते हैं। BCCI ने सुंदर के बारे में कहा कि उनका इलाज अभी जारी रहेगा और वह अपनी चोट के इलाज के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।