- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karnataka Government Anil Kumble Ambassador Forest Department
अनिल कुंबले को कर्नाटक सरकार ने दी नई जिम्मेदारी, बनाया वन विभाग का एम्बेसडर
कर्नाटक सरकार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को वन विभाग का एम्बेसडर नियुक्त किया है। इस बारे में वन जीवविज्ञान व पर्यावरण मंत्री ईश्वर बी. खांड्रे ने जानकारी दी।
- Written By: संजय बिष्ट

अनिल कुंबले (फोटो- सोशल मीडिया)
कर्नाटक सरकार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को वन और वन्यजीव राजदूत के रूप में नामित करने का फैसला किया है। वन जीवविज्ञान और पर्यावरण मंत्री ईश्वर बी. खांड्रे ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए खांड्रे ने कहा कि कर्नाटक वन्यजीव बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके अनिल कुंबले विश्व प्रसिद्ध हैं और वह वन संरक्षण, वन विकास और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने में मदद करेंगे।
इस दौरान खांड्रे ने कहा कि “अनिल कुंबले को वन्यजीवों की बहुत चिंता है। उन्हें जंगलों से बहुत प्यार है। इसलिए, वह बिना किसी पारिश्रमिक के राजदूत बनने के लिए सहमत हो गए हैं।” मंगलवार को वन मंत्री के रूप में उनके दो वर्ष पूरे होने पर खांड्रे ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की एक झलक भी साझा की।
इसके आगे खांड्रे ने कहा कि पिछले दो वर्षों में लगभग 8,848 वन महोत्सव आयोजित किए गए हैं और वन क्षेत्रों, सड़कों के किनारे तथा सरकारी भूमि पर लगभग साढ़े आठ करोड़ पौधे लगाए गए हैं तथा उनकी देखभाल की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कुल 1,20,975 हेक्टेयर वृक्षारोपण, 25 नये वृक्षारोपण स्थल और 35 वन विकसित किये गये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि “बेंगलुरु में लालबाग का निर्माण हैदर अली के समय हुआ था। जबकि कब्बन पार्क ब्रिटिश शासन में बना था। एक सदी बाद भी बेंगलुरू में दूसरा बड़ा पार्क नहीं बना है। इसलिए मेरे वन मंत्री बनने के बाद, 153 एकड़ जमीन जो नीलगिरि उगाने के लिए कर्नाटक वन विकास निगम को दी गई थी, उसे दो जून को वन विभाग वापस ले लेगा और वहां एक पार्क बनाया जाएगा।” मंत्री ने चिंता जताई कि बेंगलुरु की वन भूमि दशकों से अतिक्रमित हो रही है और पिछले दो वर्षों में 128 एकड़ अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया गया है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Karnataka government anil kumble ambassador forest department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात
May 15, 2026 | 10:22 PMखत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
May 15, 2026 | 10:15 PMमहाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
May 15, 2026 | 10:11 PMहैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
May 15, 2026 | 10:09 PMअब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
May 15, 2026 | 10:00 PM‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
May 15, 2026 | 09:57 PM20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
May 15, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














