कानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश

Nashik Student Safety: नासिक रोड में परीक्षा देने जा रही 14 वर्षीय छात्रा से बीच सड़क छेड़छाड़ की गई। घटना ने छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Terror in the fortress of law: Student molested on Nashik Road, security in question; city indignant
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Crime Against Women: नासिक कानून के किले के रूप में पहचाने जाने वाले नासिक शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परीक्षा देने स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को एक रोडरोमियो ने बीच सड़क पर रोककर उसका विनयभंग किया।

यह घटना नासिकरोड के चेहेडी पंपिंग स्टेशन इलाके में 'भंवरी कलेक्शन' के सामने हुई, जिससे क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर नागरिकों का गुस्सा

पीड़ित छात्रा दसवीं की अभ्यास परीक्षा देने के लिए घर से अकेले पैदल निकली थी। रास्ते में उसके परिचित और मामा के गांव के रहने वाले संदिग्ध आरोपी गौतम (साकूर, इगतपुरी) ने उसे रोका, आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे अपनी गिरफ्त में लिया, जब छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

स्थानीय लोगों की आहट पाकर आरोपी वहां से भाग निकला, खौफ के कारण पीड़िता ने कई दिनों तक परिवार को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी द्वारा चार-बार पीछा किए जाने और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण उसने 11 दिनों बाद अपने पिता को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजनों ने नासिकरोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कराया है, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं भगवा चौक और जॉगिंग ट्रैक के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, इसके बावजूद आरोपी के मन में कानून का कोई जर नहीं दिखा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com