-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Robin Uthappa Said Vaibhav Suryavanshi Prabhsimran Singh Priyansh Arya Can Included T20 World Cup Team
IPL 2025 में किया दमदार प्रदर्शन, अब इन 3 अनकैप्ड खिलाडियों के खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा! पूर्व दिग्गज की भविष्यवाणी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पूर्व खिलाड़ी ने ऐसे ही इन खिलाड़ियों के बारे ये बयान नहीं दिया है, बल्कि इन तीनों अपकैप्ड खिलाड़ियों ने IPL 2025 में दमदार प्रदर्शन के कारण सबको हैरान कर दिया था। इनके लिए टी20 में जल्द टीम इंडिया का दरवाजा खुल सकता है।

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 का समापन 3 जून को हुआ। इस साल आरसीबी ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब को अपना नाम किया। वहीं, आईपीएल के 18वें संस्करण में कई घरेलू क्रिकेटरों ने दमदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। वैसे तो इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने भी टीम के लिए बेदतरीन प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स इस साल आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची। इसमें युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उनके जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ऐसे में पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इन तीनों खिलाडियों को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में दावेदारी पेश करेंगे
पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि “प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। टूर्नामेंट से पहले शेष मुकाबलों के टी20 मुकाबलों को दौरान टीम इंडिया को बेस्ट 15 खिलाड़ी चुनने पर ध्यान देना चाहिए। आपके पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। ये सभी टेस्ट खिलाड़ी भी टी20 में रंग जमा सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
इसके आगे उथप्पा ने कहा कि “भारतीय टीम के पास संजू सैमसन भी मौजूद हैं। ऐसे में किन खिलाड़ियों को टीम में रखा जाए यह एक बड़ा चैलेंज होगा। फिन भी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। आप विश्वकप में पूरी तरह से फिट स्क्वॉड चाहते हैं। मेरा मानना है कि इस बात पर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट गौर जरूर करेगा।”
टीम इंडिया का टी20 कप्तान Mumbai T20 2025 में हुआ फेल, लीग स्टेज तक भी नहीं पहुंची सूर्या भाऊ की टीम
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इस दौरान उनका विस्फोटक अंदाज में शतक लगाना भी शामिल है। उन्होंने 7 मुकाबलों में 206 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 252 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 17 मैच में 32 की औसत व 160 के स्ट्राइक रेट के साथ 549 रन बनाए। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में कुल 475 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179 रन रहा।
Robin uthappa said vaibhav suryavanshi prabhsimran singh priyansh arya can included t20 world cup team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














