- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Riyan Parag Bat Failed Gauge Test Then He Argued With Umpire
पकड़ी गई रियान पराग की धोखाधड़ी!, तगड़ी बहस के बाद अंपायर ने लिया फैसला, देखें वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। वहीं, मैच के दौरान उन्हें एक खास मुद्दे पर अंपायर से बहस करते हुए भी देखा गया।
- Written By: संजय बिष्ट

RR बनाम DC मुकाबले में रियान पराग अंपायर के साथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीते बुधवार 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला इतना दिलचस्प हो गया कि जीत/हार के फैसले के लिए मुकाबले को सुपर ओवर तक जाना पड़ा। दिल्ली के द्वारा दिए गए 188 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान भी इतने ही रन बना सकी। जिसके बाद सुपर ओवर हुआ। फिर सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क के शानदार गेंदबाजी की बौदलत दिल्ली की टीम इस मुकाबले को जीत गई। इससे पहले राजस्थान के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज रियान पराग ने मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे।
कप्तान संजू सैमसन के रिटायर्ड हर्ड होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर रियान पराग आए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 गेंदों में मात्र 8 रन निकले। इसके अलावा रियान पराग ने इस मुकाबले में एक और बड़ी गलती कर दी। जिसके लिए अंपायर भी इस मुद्दे के लिए रियान पराग के पास गए। बीच मैच में रियान पराग को अंपायर के साथ बहस करते हुए भी देखा गया। जानिए क्या है मुद्दा?
रियान पराग का बल्ला गॉज टेस्ट में हुआ फेल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जैसे ही रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आए तो अंपायर ने उनका बल्ला चेक किया। दरअसल, इस दौरान अंपायर ये देखना चाहते थे कि उनका बल्ला टूर्नामेंट के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार है या नहीं। इस क्रिकेटिंग भाषा में गॉज टेस्ट कहा जाता है। जब अंपायर ने रियान का बल्ला चेक किया तो वो टेस्ट में पास नहीं हुआ। फिर रियान पराग के पास कोई विकल्प मौजूद नहीं था। इसके बाद रियान पराग को अपना बल्ला बदलना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
KKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Dale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
Umpires checking Riyan Parag’s bat. pic.twitter.com/TtIeewUx6c — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2025
रियान ने अंपायर के की बहस
गाज टेस्ट के दौरान रियान पराग के अंपायर के साथ बहस करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अंपायर के इस निर्णय का विरोध किया। लेकिन टूर्नामेंट के लिए दिशा निर्देश नियमों के अनुसार उनका बल्ला पास नहीं हुआ, जिसके बाद पराग को न चाहते हुए भी अपने बल्ले को बदलना ही पड़ा। फैंस के सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है। अब उनका ये गाज टेस्ट वाला वीडियों खूब वायरल भी हो रहा है।
नियम के मुताबिक बल्ले की कुल लंबाई हैंडल को मिलाकर 38 इंच (96.52 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ बल्ले की चौड़ाई 4.25 इंच (10.8 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, बल्ले का किनारे 1.56 इंच (4.0 सेमी) से अधिक नहीं होना चाहिए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रायल्स के मुकाबले में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दिल्ली की जीत के लिए हीरो बनकर सामने आए। उन्होंने अंतिम ओवर में दिल्ली के लिए 8 रन का बचाव कर मुकाबले को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। फिर सुपर ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दिल्ली की जीत की संभावनओं को बढ़ा दिया। अंत में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों में राजस्थान के द्वारा सुपर ओवर में दिए गए स्कोर का पीछा कर दिल्ली को जीत दिला दी।
Riyan parag bat failed gauge test then he argued with umpire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Apr 19, 2026 | 07:37 PMPBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Apr 19, 2026 | 07:19 PMKKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
Apr 19, 2026 | 07:19 PMबंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 07:01 PMअकोला में पेयजल टंकी में मृत बंदर मिलने से खिरपुरी गांव में हड़कंप, ग्राम पंचायत की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
Apr 19, 2026 | 07:01 PMगोंदिया में अक्षय तृतीया से खरीफ सीजन का आगाज; 1.95 लाख हेक्टेयर में होगी धान की फसल, तैयारियों में जुटे किसान
Apr 19, 2026 | 06:56 PMगोंदिया जिले की 4 तहसीलों में हाथीरोग सर्वेक्षण अभियान शुरू; 221 गांवों के 4,107 बच्चों की होगी रक्त जांच
Apr 19, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM












