- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Flopped Again After Batting Number Three Against Srh
सब कुछ तो कर लिया, IPL 2025 में ऋषभ पंत को किसकी नजर लगी? SRH के खिलाफ फिर लखनऊ के कप्तान ने किया निराश
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2025 में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने तीन से लेकर सात नंबर तक बल्लेबाजी कर ली है। बावजूद इसके वो लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। SRH के खिलाफ वो महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: आईपीएल 2025 में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में पंत रन बनाने के लिए जूझते हुए दिख रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन इस मुकाबले में भी पंत का बल्ला खामोश दिखा।
इस सीजन में ऋषभ पंत तीन नंबर से लेकर सात नंबर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन किसी भी बल्लेबाजी क्रम में उनका बल्ला नहीं चल रहा है। करीब 10 दिन बाद शुरु हुए आईपीएल के मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि लखनई के कप्तान का बल्ला चलेगा, लेकिन वो इस मैच में एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए।
तीन नंबर पर भी फ्लॉप हुए ऋषभ पंत
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत टीम के अच्छे हालात में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लखनऊ को पहला झटका 115 रन पर लगा। इस वक्त टीम मजबूत स्थिति में थी। ऐसे में लग रहा था कि ऋषभ पंत आराम से खेलकर अपनी पारी को बड़ा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
वो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
कप्तान ऋषभ पंत हैदराबाद के खिलाफ 7 रन के स्कोर पर ईशान मलिंगा का शिकार बने। इस सीजन में ऋषभ पंत ने सभी नंबर पर बल्लेबाजी करके देख लिया। लेकिन किसी भी बल्लेबाजी क्रम में उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है।
आईपीएल 2025 में पंत का फ्लॉप शो जारी
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत अब तक के सबसे महंगे कप्तान बने। उन्हें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। ऐसे में सभी को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के कप्तान के तौर पर कुल 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12.27 की खराब औसत के साथ महज 135 रन निकले हैं। वहीं, उनका सर्वाधिक स्कोर 63 का रहा है। अब उनके इस प्रदर्शन की जमकर आलोचना भी हो रही है।
‘श्रेयस अय्यर का क्रेडिट खा गए’ सुनील गावस्कर ने कोच गौतम गंभीर लगाए बड़े आरोप
LSG ने SRH को दिया 206 रन का टारगेट
मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के सामने 205 रन स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन 65 रन मिचेल मार्श ने बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने भी 61 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा निकोलस पूरन के 45 रन बनाए।
Rishabh pant flopped again after batting number three against srh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
Jun 01, 2026 | 01:16 AMवैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Jun 01, 2026 | 12:56 AMपहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM









