-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Became 38th Test Captain Here List Of India Test Captains
IND vs SA: ऋषभ पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rishabh Pant Lead Indian Test Team: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई है।

ऋषभ पंत एवं शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Rishabh Pant became 38th Test Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई है। 22 नवंबर को पंत भारतीय टीम के लिए टॉस करते ही टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 38वें कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने शुक्रवार दोपहर जानकारी दी कि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में ऐंठन के कारण गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को यह चोट पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय लगी। उन्होंने भारत की पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और फिर दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह 19 नवंबर को गुवाहाटी भी पहुंचे, लेकिन चोट के कारण उन्होंने किसी भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया और अंत में उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
ऋषभ पंत बने 38वें टेस्ट कप्तान
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अब ऋषभ पंत को टीम की कमान संभाल रहे और वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए है। यह पहली बार नहीं है जब पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने भारत की ओर से 5 टी20 मैचों में कप्तानी की थी। जिनमें से 2 में जीत, 2 में हार, और 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था।
यह भी पढ़ें: हो गया कन्फर्म, दूसरे टेस्ट में करेंगे कप्तानी ऋषभ पंत; कप्तान बनने के पहला रिएक्शन आया सामने
भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
| क्रमांक | कप्तान का नाम | कार्यकाल | मैच | जीत | हार | ड्रा |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सी. के. नायडू | 1932-1934 | 4 | – | 3 | 1 |
| 2 | विजयनगरम के महाराजकुमार | 1936 | 3 | – | 2 | 1 |
| 3 | इफ्तिखार अली खान पटौदी | 1946 | 3 | – | 1 | 2 |
| 4 | लाला अमरनाथ | 1947-1952 | 15 | 2 | 6 | 7 |
| 5 | विजय हजारे | 1951-1953 | 14 | 1 | 5 | 8 |
| 6 | वीनू मांकड़ | 1955-1959 | 6 | – | 1 | 5 |
| 7 | गुलाम अहमद | 1955-1959 | 3 | – | 2 | 1 |
| 8 | पॉली उमरीगर | 1955-1958 | 8 | 2 | 2 | 4 |
| 9 | हेमू अधिकारी | 1959 | 1 | – | – | 1 |
| 10 | दत्ता गायकवाड़ | 1959 | 4 | – | 4 | – |
| 11 | पंकज रॉय | 1959 | 1 | – | 1 | – |
| 12 | गुलाबराय रामचंद | 1959-1960 | 5 | 1 | 2 | 2 |
| 13 | नारी कॉन्ट्रैक्टर | 1960-1962 | 12 | 2 | 2 | 8 |
| 14 | मंसूर अली खान पटौदी | 1962-1975 | 40 | 9 | 19 | 12 |
| 15 | चंदू बोर्डे | 1967 | 1 | – | 1 | – |
| 16 | अजीत वाडेकर | 1971-1974 | 16 | 4 | 4 | 8 |
| 17 | श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन | 1974-1979 | 5 | – | 2 | 3 |
| 18 | सुनील गावस्कर | 1976-1985 | 47 | 9 | 8 | 30 |
| 19 | बिशन सिंह बेदी | 1976-1978 | 22 | 6 | 11 | 5 |
| 20 | गुंडप्पा विश्वनाथ | 1980 | 2 | – | 1 | 1 |
| 21 | कपिल देव | 1983-1987 | 34 | 4 | 7 | 23 |
| 22 | दिलीप वेंगसरकर | 1987-1989 | 10 | 2 | 5 | 3 |
| 23 | रवि शास्त्री | 1988 | 1 | 1 | – | – |
| 24 | कृष्णमाचारी श्रीकांत | 1989 | 4 | – | – | 4 |
| 25 | मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 1990-1999 | 47 | 14 | 14 | 19 |
| 26 | सचिन तेंदुलकर | 1996-2000 | 25 | 4 | 9 | 12 |
| 27 | सौरव गांगुली | 2000-2005 | 49 | 21 | 13 | 15 |
| 28 | राहुल द्रविड़ | 2003-2007 | 25 | 8 | 6 | 11 |
| 29 | वीरेंद्र सहवाग | 2005-2012 | 4 | 2 | 1 | 1 |
| 30 | अनिल कुंबले | 2007-2008 | 14 | 3 | 5 | 6 |
| 31 | एम. एस. धोनी | 2008-2014 | 60 | 27 | 18 | 15 |
| 32 | विराट कोहली | 2014-2022 | 68 | 40 | 17 | 11 |
| 33 | अजिंक्य रहाणे | 2017-2021 | 6 | 4 | – | 2 |
| 34 | के. एल. राहुल | 2022 | 3 | 2 | 1 | – |
| 35 | रोहित शर्मा | 2022-2024 | 24 | 12 | 9 | 3 |
| 36 | जसप्रीत बुमराह | 2022-2025 | 3 | 1 | 2 | – |
| 37 | शुभमन गिल | 2025– | 7 | 4 | 2 | 1 |
| 38 | ऋषभ पंत | 2025 | – | – | – | – |
ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
कप्तानी करते ही ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा केवल महेंद्र सिंह धोनी ने ही ऐसा किया था। अब पंत के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे भारत को लगातार दूसरे घरेलू टेस्ट सीरीज़ हारने से बचाएं। टीम पहला मैच तीन दिन में ही 30 रन से हार चुकी है, इसलिए अगला मुकाबला भारत के लिए जीतना बहुत जरूरी है।साथ ही, गुवाहाटी भारत में टेस्ट मैच आयोजित करने वाला 30वां मैदान बनने जा रहा है।
Rishabh pant became 38th test captain here list of india test captains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMमुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
Jul 15, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














