-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rinku Singh Ai Reel Controversy Before India Vs New Zealand T20 Series
Rinku Singh Controversy: मुश्किल में पड़ेंगे रिंकू सिंह? टी20 सीरीज से पहले हनुमान जी की पोस्ट से मचा हड़कंप
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Rinku Singh Hanumanji AI Video: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को दिया। इसी रील को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Rinku Singh: 21 जनवरी से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। इस अहम सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले रिंकू सिंह के लिए यह वक्त बेहद अहम माना जा रहा था, लेकिन इसी बीच उनकी एक सोशल मीडिया रील ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। AI तकनीक से बनी इस रील की वजह से उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज कर ली गई है।
भगवान को समर्पित रील बनी विवाद की वजह
रिंकू सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की थी, जिसमें वह अपनी क्रिकेट में मिली सफलता का श्रेय भगवान को देते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान गणेश को कार में काला चश्मा पहने हुए दिखाया गया है। वहीं रील के बीच-बीच में रिंकू सिंह के छक्के मारने के दृश्य भी जोड़े गए हैं। यह पूरा वीडियो AI के जरिए तैयार किया गया है। हालांकि, यही रील अब उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
इस रील को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ फैंस रिंकू सिंह का समर्थन करते हुए इसे आस्था और विश्वास से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि इस तरह से देवी-देवताओं को दिखाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इसी को लेकर करणी सेना ने रिंकू सिंह के खिलाफ अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
करणी सेना की मांग, सार्वजनिक माफी की अपील
करणी सेना का कहना है कि रिंकू सिंह द्वारा शेयर की गई यह रील आपत्तिजनक है और इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन के लोगों का मानना है कि एक जिम्मेदार खिलाड़ी होने के नाते रिंकू सिंह को इस मामले में सबके सामने माफी मांगनी चाहिए। फिलहाल इस शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और हर किसी की नजर इस पर होने वाले अगले कदम पर टिकी हुई है।
विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी कर चुके हैं रिंकू
क्रिकेट की बात करें तो रिंकू सिंह हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी करते नजर आए थे। उनकी अगुवाई में यूपी की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ यूपी को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके बावजूद रिंकू सिंह ने इस टूर्नामेंट में कुछ अच्छी पारियां खेलकर अपनी फॉर्म का संकेत जरूर दिया था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मैक्सवेल बाहर; दो नए खिलाड़ी को मिला मौका
अब देखना होगा कि टी20 सीरीज से पहले यह विवाद किस दिशा में जाता है और इसका रिंकू सिंह के खेल पर कितना असर पड़ता है। फैंस को उम्मीद है कि वह इन सबके बीच मैदान पर अपने प्रदर्शन से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर खींचेंगे।
Rinku singh ai reel controversy before india vs new zealand t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














