ठाणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बालकूम-गायमुख कोस्टल रोड 2028 तक होगी पूरी

Thane Coastal Road Project Update: घोडबंदर रोड पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि कोस्टल परियोजना दिसंबर 2028 तक पूरी होगी।
Mumbai Coastal Road North Project
मुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane Coastal Road Project Update: ठाणे शहर में विशेषकर घोडबंदर रोड इलाके में रहने वाले लोगों को हर रोज ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। लेकिन सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के पूरा होने से ठाणे में ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जायेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि शहर के बालकूम से गायमुख तक 13.45 किलोमीटर लंबी कोस्टल परियोजना दिसंबर 2028 तक पूरी हो जाएगी।

मुंबई-नासिक राजमार्ग (एनएच-3) पर खारेगांव टोल नाका से शुरू होकर घोड़बंदर राज्य राजमार्ग (एसएच-42) पर गायमुख के पास समाप्त होने वाली इस सड़क के शुरु होने से घोडबंदर रोड पर हैवी वाहनों की आवाजाही बहुत कम रह जाएगी।

बालकुम से गायमुख तक 13.45 किमी लंबी कोस्टल परियोजना 2028 तक पूर्ण होगी

  • गायमुख से फाउंटेन होटल (भायंदर) तक 6 किमी लंबी भूमिगत ट्विन टनल (जुड़वां सुरंग) का निर्माण किया जाना है।
  • यह टनल घोडबंदर रोड पर भारी ट्रैफिक को कम करेगी और संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से होकर गुजरेगी। इससे घोडबंदर रोड पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और ठाणे-भायंदर के बीच यात्रा समय कम हो जाएगा।
  • विधानसभा में बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि फाउंटेन होटल से भायंदर के बीच 9 किमी लंबा एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट एनएच-8 (अहमदाबाद), एनएच-3 (नासिक) और एनएच-4 (पुणे) को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ेगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com