अंबरनाथ में बैंक मैनेजर साइबर ठगी का शिकार, FD बंद होने के नाम पर 8.36 लाख उड़ाए

Cyber Fraud HDFC Bank Manager: अंबरनाथ में एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने फिक्स्ड डिपॉजिट बंद होने का डर दिखाकर उनके खाते से 8.36 लाख रुपये निकाल लिए।
Cyber fraud
अंबरनाथ में साइबर धोखाधड़ी (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Ambernath Bank Manager Cyber Fraud: निजी क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित बैंक के शाखा प्रबंधक खुद साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए, यह चौंकाने वाला मामला गुरुवार को सामने आया है। बैंक मैनेजर इस घटना में अपने 8 लाख 36 हजार 996 रुपए गंवा बैठे।

अज्ञात आरोपी ब्रांच मैनेजर को यह कह कर फंसाने में कामयाब रहा कि तुम्हारा फिक्स्ड डिपॉजिट बंद होने जा रहा है। इस डर से वह ठगी का शिकार हो गए, शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पश्चिम निवासी और एचडीएफसी बैंक के मैनेजर महेंद्र तिवारी ने अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी को खोजने में जुटी पुलिस, अज्ञात कॉल पर न करें भरोसा

पुलिस ने आरोपी करण कुमार पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 2 मार्च की शाम 5 बजे की है। शिकायतकर्ता महेंद्र तिवारी कल्याण स्थित अपने कार्यालय में थे, तभी आरोपी ने उनसे एक मोबाइल नंबर से बार-बार संपर्क किया।

आरोपी ने तिवारी को चेताया कि आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट बंद कर दी, जाएगी इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीता और उनके इंडसइंड बैंक खाते से अवैध रूप से 8 लाख 36 हजार 996 रुपए निकाल लिए। अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर तिवारी ने गुरुवार को अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामले की आगे की जांच महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर रूपाली सालवे कर रही है। शहर में इस बात से हड़कंप मच गया है कि बैंक में काम करने वाले एक शिक्षित व्यक्त्ति के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई है, और नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अज्ञात फोन कॉल पर भरोसा न करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com