- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Took Five Wicket Against Delhi Pant Fails To Score In Ranji Trophy
Ranji Trophy में रविंद्र जडेजा का पंजा, दिल्ली के लिए खामोश रहा पंत का बल्ला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
णजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में सौराष्ट्र का मुकाबला दिल्ली के साथ खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं।

रविंद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में सौराष्ट्र का मुकाबला दिल्ली के साथ खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस मुकाबले में ऋषभ पंत से बहुत उम्मीदें थी लेकिन वो महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि रविंद्र जडेजा ने रणजी का रण जीत लिया। जडेजा ने वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाए।
राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 188 रन ही बना सकी। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्पित राणा बिना कोई रन बनाए चलते बने। उसके बाद सनत सांगवान और यश धुल मिलकर पारी को आगे बढ़ा ही रहे थे कि सनत 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद यश धुल और आयुष बदोनी के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। यश धुल 44 रन बनाकर आउट हो गए।
धुल के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आए और कुछ खास नहीं कर सके। पंत केवल 1 रन ही बना सके। उसके बाद जोंटी सिधू 16 रन बनाए। वहीं सुमित माथुर बिना खाता खोले ही रविंद्र जडेजा का शिकार बने। वहीं मयंक ने 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाया। आयुष ने 60 रनों की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
ऋषभ पंत ने कप्तानी खुद छोड़ी या फिर निकाले गए? लखनऊ सुपर जायंट्स में सब कुछ ठीक नहीं! जानें अंदर की असल कहानी
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी
रविंद्र जडेजा का पंजा
सौराष्ट्र के लिए रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए। रविंद जडेजा ने सनत, यश धुल, आयुष बदोनी, हर्ष त्यागी और नवदीप सैनी को आउट करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। जडेजा के लिए धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 3 और उनादकट ने 1 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने बनाए 163 रन
सौराष्ट्र की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। चिराग जानी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर वापस लौट गए। शेल्डन जैक्सन 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं रविंद्र जडेजा ने हार्विक देसाई का साथ दिया और दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी की। जडेजा ने 38 रन बनाए। वहीं हार्विक 93 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ दिन का खेल भी खत्म हो गया। सौराष्ट्र की टीम 38.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए शिवम शर्मा ने 2, अर्पित राणा ने 1, आयुष बदोनी ने 1, हर्ष त्यागी ने 1 विकेट चटकाए।
Ravindra jadeja took five wicket against delhi pant fails to score in ranji trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














