पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी को बड़ा सम्मान, KSCA स्टेडियम में ‘जोशी पवेलियन’ का हुआ उद्घाटन

KSCA Stadium Hubli: केएससीए स्टेडियम हुबली में सुनील जोशी पवेलियन का उद्घाटन हुआ। पूर्व भारतीय स्पिनर के योगदान को सम्मानित किया गया, जो वर्तमान में बीसीसीआई सीईओ में स्पिन बॉलिंग कोच है।
Sunil Joshi Pavilion At KSCA Stadium In Hubli
सुनील जोशी पवेलियन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunil Joshi Pavilion: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने मंगलवार को हुबली के केएससीए स्टेडियम में सुनील जोशी पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ राज्य और नेशनल क्रिकेट टीमों में भारत के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर के शानदार योगदान को सराहा गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और केएससीए चीफ वेंकटेश प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर और 8 बार के चैंपियन कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान सुनील जोशी के नाम पर बने पवेलियन का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। इस दौरान सुनील जोशी अपनी पत्नी रवनीत के साथ यहां मौजूद थे। इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी समारोह में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान जोशी भावुक नजर आए।

जोशी ने पत्रकारों से क्या कहा?

जोशी ने पत्रकारों से कहा, "पवेलियन में एक ऐसा नाम जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह एक दिन आएगा। मैं केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, सिंतोश मेनन को धन्यवाद देता हूं। पिछले कई वर्षों से मैंने बहुत प्रतिबद्धता दिखाई है, आज यही पहचान है।"

सुनील जोशी का करियर

सुनील जोशी कर्नाटक सेट-अप में एक मुख्य खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 1996 से 2001 तक 15 टेस्ट और 69 वनडे मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सुनील जोशी ने 15 टेस्ट मुकाबलों में 41 विकेट लेने के अलावा, 1 अर्धशतक के साथ 352 रन बनाए। वहीं, 69 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 584 रन बनाने के साथ 69 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने 160 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 615 विकेट के साथ 5,129 रन बनाए, जबकि 163 लिस्ट-ए मुकाबलों में 192 विकेट के साथ 1,729 रन जुटाए।

चीफ सिलेक्टर भी रहे है जोशी

वह दो साल तक चीफ सिलेक्टर भी रहे। कुल मिलाकर जोशी ने मार्च 2020 से 2023 की शुरुआत तक सिलेक्शन कमिटी के सदस्य के रूप में काम किया। इस दौरान 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है। वह 2023 से 2025 तक आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच भी रहे हैं।

BCCI के सीओई में स्पिन बॉलिंग कोच

फिलहाल, सुनील जोशी बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में स्पिन बॉलिंग कोच हैं, उनके मार्गदर्शन में टीम ने इस महीने की शुरुआत में मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com