IPL 2026 का सबसे बड़ा ट्रेड! जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, सैमसन का CSK में जाना लगभग तय

Ravindra Jadeja Likely To Lead RR: रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने से पहले कप्तानी की मांग कर दी है। अपने करियर के आखिरी कुछ सालों में जडेजा कप्तानी करना चाहते हैं।
IPL 2026 का सबसे बड़ा ट्रेड! जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, सैमसन का CSK में जाना लगभग तय
रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ravindra Jadeja Likely To Lead Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 की तैयारियां तेज हो गई है। सभी टीमें अब अपने रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की सूची बना ली होगी। 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। हालांकि, इससे पहले रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच ट्रेड हो सकता है। अगर यह ट्रेड सफल हुआ तो रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

न्यूज18 के रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने के लिए कप्तानी की मांग कर दी है। इससे यह भी साफ हो गया है कि संजू सैमसन टीम से बाहर हो जाएंगे। अगर राजस्थान रॉयल्स ट्रेड में जडेजा की मांग पूरी कर देते हैं तो आईपीएल 2026 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं।

करियर के आखिरी कुछ साल कप्तानी चाहते है जडेजा

37 साल के भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब आईपीएल में अपने आखिरी कुछ साल कप्तान के रूप में बिताना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स उन्हें टीम की कमान देने पर विचार कर रही है। हालांकि, उनके पास रियान पराग जैसा विकल्प भी है, जिसने पिछले सीजन में संजू सैमसन की चोट के दौरान टीम की कप्तानी की थी। फिर भी, टीम मैनेजमेंट स्थिरता बनाए रखने के लिए जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा करना चाहता है।

दूसरी ओर, संजू सैमसन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी नहीं करेंगे। इस बार भी शायद धोनी ही कप्तानी करते दिखे। सैमसन को धोनी का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल वे रुतुराज गायकवाड़ से कप्तानी नहीं लेना चाहते, जो पिछले सीजन में चोट के कारण ज़्यादा मैच नहीं खेल पाए थे।

जडेजा की होगी घर वापसी

सूत्रों के मुताबिक, यह बड़ा बदलाव लगभग तय है। इसमें सैम करन के राजस्थान में शामिल होने की संभावना भी है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इसकी आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी। यह जडेजा के लिए एक तरह से “घर वापसी” जैसा पल होगा, क्योंकि उन्होंने अपना आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स से ही शुरू किया था। पहले दो सीजन खेलने के बाद, उन्हें 2010 में नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया और फिर 2012 में वे चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए, जहाँ वे टीम के अहम सदस्य बन गए।

CSK के लिए जडेजा ने 186 मैचों में 143 विकेट और 2198 रन बनाए हैं और 2018, 2021 व 2023 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके आने से राजस्थान को अनुभव और स्थिरता दोनों मिलेंगे। यह पहली बार नहीं होगा जब जडेजा कप्तान बनेंगे। 2022 में जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी, तब उन्हें CSK का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। शुरुआती 8 में से 6 मैच हारने के बाद जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com