ग्रीष्म से पहले जल व्यवस्था की तैयारी, पवनार WTP का निरीक्षण; वर्धा में नए WTP से बढ़ेगी क्षमता

Wardha Water Supply: ग्रीष्मकाल से पहले वर्धा नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल ने पवनार पंपिंग स्टेशन व नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, स्वच्छता पर नाराजगी जताई।
Preparing for water supply before summer, inspecting the Pavnar WTP; a new WTP in Wardha will increase capacity
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha Water Treatment Plant: वर्धा ग्रीष्मकाल आरंभ हो गया है। ऐसे में शहर की जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इस दृष्टिकोण से नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल ने पवनार स्थित पंपिंग स्टेशन को भेंट देकर जलशुद्धिकरण की संपूर्ण प्रणाली तथा नए से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।

इस दौरान परिसर में कुछ जगह अस्वच्छता दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए जाने की जानकारी है। शहर में जलापूर्ति पवनार एवं येलाकेली पंपिंग स्टेशन से होती है। पवनार स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट काफी पुराना होने से नए से ज्यादा कैपिसिटी व नई तकनीक का उपयोग कर तैयार किया जा रहा है।

डब्ल्यूटीपी प्लांट का निर्माणकार्य अंतिम चरण में होने की बात बताई जा रही है। ऐसे में ग्रीष्मकाल आरंभ होने से आने वाले दिनों में शहर में पानी की समस्या निर्माण न हो इस दृष्टिकोण से नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भेंट दी। इस दौरान उन्होंने पुराने वॉटर ट्रीटमेंट प्लाट में फिल्टरेशन की संपूर्ण प्रक्रिया को जाना।

दौरान फिल्टरेशन के लिए उपयोग में लाए जाने वाली विविध वस्तुओं के स्टॉक का जायजा लिया, साथ ही पानी की गुणवत्ता के संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संदर्भमें निर्देश अधिकारी को दिए गए कुछ जगह अस्वच्छता दिखाई देने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

साथ ही इसी परिसर में चल रहे नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणकार्य का भी निरीक्षण किया। कार्य से जुड़े अभियंता को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने की सूचना दी। साथ ही जलापूर्ति विभाग से जुड़े संपूर्ण अधिकारी व कर्मचारियों को जलापूर्ति का नियोजन सही ढंग से बनाएं रखने के दृष्टिकोण से निर्देश दिए है।

पेयजल का दर्जा बढ़ाने हमारा नियोजन

ग्रीष्मकाल आरंभ होने से शहर में सुचारू रूप से जलापूर्ति जारी रहनी चाहिए इसकी जांच पड़ताल तथा नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉट के कार्य का निरीक्षण किया गया शहरवासियों को अधिक दर्जात्मक पेयजल कैसे उपलब्ध हो सकेगा, इस दृष्टिकोण से हमारा नियोजन शुरू है इस संदर्भ में अधिकारियों को सूचना दी है शहर की जलापूर्ति सुविधा को अधिक मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से प्रशासन तत्पर है।

- नगराध्यक्ष, सुधीर पांगुल

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com