-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ranji Trophy 2025 26 Mumbai Close In On Bonus Point Win Over Hyderabad
Ranji Trophy 2025-26: मुंबई जीत की दहलीज पर, हैदराबाद के खिलाफ बोनस पॉइंट हासिल करने का मौका
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Mumbai Close In On Bonus-Point Win: रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट चटकाते ही मुंबई की टीम बोनस पॉइंट के साथ जीत हासिल करेगी।

मुंबई की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai vs Hyderabad, Ranji Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में मुंबई की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को यहां फॉलोऑन देने के बाद हैदराबाद के 166 रन तक सात विकेट चटकाकर बोनस अंक के साथ जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिये।
मुंबई के लिए लंबे कद के स्पिनर हिमांशु सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 27 ओवर में 10 मेडन के साथ 39 रन देकर तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (68 रन पर दो विकेट) और मोहित अवस्थी (54 रन पर दो विकेट) ने भी अहम योगदान दिया। उससे पहले दूसरे दिन मुंबई को अथर्व अंकोलेकर के रूप में बड़ा झटका लगा। अथर्व अंकोलेकर दूसरे दिन चोटिल होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए थे। अंकोलेकर को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। टीम ने उनकी जगह तारमाले को एकादश में शामिल किया।
पहली पारी में हैदराबाद 267 रनों पर सिमटी
हैदराबाद ने मुंबई के 560 रन के जवाब में तीसरे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 138 रन से की लेकिन उनकी पहली पारी 267 रन पर सिमट गयी। मुशीर खान, सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर और चोटिल खिलाड़ी के स्थानापन्न ओंकार तरमाले ने एक-एक विकेट लिये। पहली पारी में 293 रन की बढ़त लेने के बाद मुंबई ने फालोऑन करने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
हैदराबाद का दूसरी पारी में भी लचर प्रदर्शन
हैदराबाद के बल्लेबाजों का दूसरी पारी में भी लचर प्रदर्शन जारी रहा। दूसरी पारी में मोहित अवस्थी (31 रन पर तीन विकेट) और मुशीर खान (38 रन पर तीन विकेट) ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। स्टंप्स तक हैदराबाद ने दूसरी पारी में 166 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और वह अभी भी 127 रन पीछे है। उसके केवल तीन विकेट बचे हैं और मुकाबले का एक पूरा दिन शेष है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, रणजी ट्रॉफी में अकेले आधी टीम को किया ढेर, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
एक अन्य मुकाबले में दिल्ली ने की वापसी
बेंगलुरु में ग्रुप के अन्य मैच में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरुआती दो दिन दबाव में रहने के बाद तीसरे दिन दूसरी पारी में जुझारूपन दिखाया। दिल्ली ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 158 रन बना लिये हैं। वह अभी भी छत्तीसगढ़ से 131 रन पीछे है। इससे पहले छत्तीसगढ़ ने दिल्ली के 216 रन के जवाब में पहली पारी में 505 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से दूसरी पारी में प्रियांश आर्य ने 57 गेंदों में 82 रन की आक्रामक बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 40 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। कप्तान आयुष बदोनी स्टंप्स तक 30 रन बनाकर नाबाद थे।
Ranji trophy 2025 26 mumbai close in on bonus point win over hyderabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














