ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम घोषित, पहली बार इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

Indian Women Test Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया।
India's Test Team Vs Australia
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India's Test Team Vs Australia: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी अभी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में खेलते दिख रही है। इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। एक मात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही चयन समिति ने थाईलैंड में टी20 फॉर्मेट में होने वाले राइजिंग स्टार महिला एशिया कप के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का भी ऐलान कर दिया है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलिया के साथ एकमात्र टेस्ट पर्थ में 6 से 9 मार्च, 2026 तक खेला जाएगा। इस टेस्ट टीम में पहली बार प्रतिका रावल और वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है। प्रतिका रावल चोट के कारण डब्ल्यूपीएल में नहीं खेल रही है। लेकिन टेस्ट मैच के दौरान वो पूरी तरह से फिट हो जाएगी।

प्रतिका रावल, जो भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाले कैंपेन का हिस्सा थी। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे के वनडे और टी20 टीम से विकेटकीपर जी कमलिनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गई हैं और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह उमा छेत्री को भारत की टी20 और वनडे टीम में शामिल किया है।

आखिरी बार दिसंबर 2023 में खेला गया था दोनों देशों के बीच टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को एक मैच जीतने में सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी बार 21 से 24 दिसंबर 2023 तक टेस्ट खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट खेलना है। पहले टी20, फिर वनडे और अंत में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

भारत महिला टेस्ट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघारे।

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप टीम के लिए इंडिया ए टीम

हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसाबनीस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, सायमा ठाकर, जिन्तमणि कलिता, नंदनी शर्मा। दीया यादव और ममता एम को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com