-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Psl Will Clash With Ipl 2026 Again Mohsin Naqvi Took Decision
IPL से फिर होगी PSL की टक्कर, PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने कर दिया बड़ा ऐलान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
PSL Will Clash With IPL: पाकिस्तान सुपर लीग का कार्यक्रम एक बार फिर से आईपीएल से टकराने वाली है। आईपीएल के मुकाबले के दौरान पीएसएल का मुकाबला खेला जाएगा।

आईपीएल एवं पीएसएल (फोटो-सोशल मीडिया)
PSL Will Clash With IPL 2026 Again: पाकिस्तान सुपर लीग का कार्यक्रम एक बार फिर से आईपीएल से टकराने वाली है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 लगातार दूसरे सीज़न के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टकराने वाली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार (15 दिसंबर) को पुष्टि की कि लीग का 11वां संस्करण 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाएगा।
IPL आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर मई के अंत तक चलता है। नकवी ने कहा कि PCB नेशनल टीम के शेड्यूल को एडजस्ट करने के लिए तैयार है, जिसमें बांग्लादेश के मार्च-अप्रैल में होने वाले टूर पर फिर से विचार करना शामिल है। इस टूर के दौरान पाकिस्तान को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन T20 इंटरनेशनल खेलने हैं
IPL के पिछले सीजन में भी हुआ था टकराव
PSL का पिछला सीज़न भी इसी मार्च-मई विंडो में हुआ था। पहले नौ एडिशन आमतौर पर फरवरी और मार्च में खेले जाते थे, लेकिन 2025 में पाकिस्तान और UAE द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी के कारण तारीखों में बदलाव करना पड़ा। अगले साल आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
दो नई टीमों की नीलामी 8 जनवरी को आयोजित होगी। नकवी ने यह भी बताया कि PSL 2026 के लिए PCB लीग की तारीखों और नेशनल टीम के शेड्यूल को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहा है।
कुछ खिलाड़ी IPL के बजाय PSL क्यों चुन रहे हैं?
पीएसएल को आईपीएल के साथ टकराव के कारण कई खिलाड़ी आईपीएल की जगह पीएसएल को तवज्जो दे रहे हैं। वहीं वो खिलाड़ी पीएसएल खेलना पसंद कर रहे हैं, जिन्हें शायद अब लगता है कि उन्हें आईपीएल में खरीददार नहीं मिलेगा। वो खिलाड़ी पीएसएल का रूख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: BCCI को लगा करारा झटका! लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला
हालांकि, PSL उन खिलाड़ियों को मौका देता है जो IPL में अनसोल्ड रह जाते हैं। IPL 2026 की नीलामी में 359 खिलाड़ी आएंगे, लेकिन सिर्फ़ 77 स्लॉट उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी जैसे फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली और ग्लेन मैक्सवेल, IPL में रजिस्टर नहीं करने के बाद PSL को प्राथमिकता देंगे।
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर डेविड विली का मानना है कि PSL छोटे पैमाने की होने के कारण खिलाड़ियों को गारंटीड गेम टाइम और सुरक्षा देती है, जबकि IPL में कड़ी टक्कर की वजह से खिलाड़ी हफ़्तों तक बेंच पर रह सकते हैं।
Psl will clash with ipl 2026 again mohsin naqvi took decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














