
पाकिस्तान सुपर लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट लीग के 10वें सीजन का आगाज 11 अप्रैल से होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के कार्यक्रम और शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस सीजन का पहला मैच गत विजेता इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। यह लीग आईपीएल के दौरान खेला जाएगा। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और फाइनल का मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।
पीएसएल के 10वें सीजन में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 11 अप्रैल से शुरू होगा और फाइनल 18 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पीएसएल पाकिस्तान के चार शहरों में खेला जाएगा। रावलपिंडी में 11 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 13 मई को टूर्नामेंट का पहला मैच और क्वालीफायर 1 भी शामिल है। लाहौर में दो एलिमिनेटर और फाइनल सहित 13 मैच होंगे। कराची और मुल्तान में पांच-पांच मैच होंगे। इस सीजन में तीन डबल-हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे।
पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने लीग के ऐतिहासिक 10वें संस्करण पर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान सुपर लीग के ऐतिहासिक 10वें संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। पिछले एक दशक में पीएसएल एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट बन गया है, जिसमें पाकिस्तान की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन होता है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
| मैच संख्या | तारीख | टीम 1 | टीम 2 | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 11 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड | लाहौर कलंदर्स | रावलपिंडी |
| 2 | 12 अप्रैल | पेशावर जाल्मी | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | रावलपिंडी |
| 3 | 12 अप्रैल | कराची किंग्स | मुल्तान सुल्तान्स | कराची |
| 4 | 13 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | लाहौर कलंदर्स | रावलपिंडी |
| 5 | 14 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड | पेशावर जाल्मी | रावलपिंडी |
| 6 | 15 अप्रैल | कराची किंग्स | लाहौर कलंदर्स | कराची |
| 7 | 16 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड | मुल्तान सुल्तान्स | रावलपिंडी |
| 8 | 18 अप्रैल | कराची किंग्स | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | कराची |
| 9 | 19 अप्रैल | पेशावर जाल्मी | मुल्तान सुल्तान्स | रावलपिंडी |
| 10 | 20 अप्रैल | कराची किंग्स | इस्लामाबाद यूनाइटेड | कराची |
| 11 | 21 अप्रैल | कराची किंग्स | पेशावर जाल्मी | कराची |
| 12 | 22 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान्स | लाहौर कलंदर्स | मुल्तान |
| 13 | 23 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान्स | इस्लामाबाद यूनाइटेड | मुल्तान |
| 14 | 24 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स | पेशावर जाल्मी | लाहौर |
| 15 | 25 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | कराची किंग्स | लाहौर |
| 16 | 26 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स | मुल्तान सुल्तान्स | लाहौर |
| 17 | 27 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | पेशावर जाल्मी | लाहौर |
| 18 | 29 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | मुल्तान सुल्तान्स | लाहौर |
| 19 | 30 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स | इस्लामाबाद यूनाइटेड | लाहौर |
| 20 | 1 मई | मुल्तान सुल्तान्स | कराची किंग्स | मुल्तान |
| 21 | 1 मई | लाहौर कलंदर्स | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | लाहौर |
| 22 | 2 मई | पेशावर जाल्मी | इस्लामाबाद यूनाइटेड | लाहौर |
| 23 | 3 मई | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | इस्लामाबाद यूनाइटेड | लाहौर |
| 24 | 4 मई | लाहौर कलंदर्स | कराची किंग्स | लाहौर |
| 25 | 5 मई | मुल्तान सुल्तान्स | पेशावर जाल्मी | मुल्तान |
| 26 | 7 मई | इस्लामाबाद यूनाइटेड | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | रावलपिंडी |
| 27 | 8 मई | पेशावर जाल्मी | कराची किंग्स | रावलपिंडी |
| 28 | 9 मई | पेशावर जाल्मी | लाहौर कलंदर्स | रावलपिंडी |
| 29 | 10 मई | मुल्तान सुल्तान्स | क्वेटा ग्लेडिएटर्स | मुल्तान |
| 30 | 10 मई | इस्लामाबाद यूनाइटेड | कराची किंग्स | रावलपिंडी |
| क्वालीफायर 1 | 13 मई | टीबीए | टीबीए | रावलपिंडी |
| एलिमिनेटर 1 | 14 मई | टीबीए | टीबीए | लाहौर |
| एलिमिनेटर 2 | 16 मई | टीबीए | टीबीए | लाहौर |
| फाइनल | 18 मई | टीबीए | टीबीए | लाहौर |






