उत्तराखंड में बड़ा हादसा: नैनीताल के होटल में लगी आग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी और फैल गई दहशत

Nainital Fire: उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में मंगलवार शाम को एक होटल में भीषण आग लग गई। जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
massive-fire-in-nainital-hotel-uttarakhand-incident-creates-fear
नैनीताल में अग्निकांड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nainital Fire News: उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में मंगलवार शाम को एक होटल में भीषण आग लग गई। जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, होटल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि होटल के अंदर दो लोग फंसे हुए थे। दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।

नैनीताल एसडीएम ने दी जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए नैनीताल के SDM नवाजिश खालिक ने कहा, "शाम 7:24 बजे, हमें चाइना बाबा इलाके में शिशु मंदिर स्कूल में आग लगने की सूचना मिली। हमने तुरंत कार्रवाई की और डिज़ास्टर कंट्रोल रूम को एक्टिवेट किया। फायरफाइटिंग ऑपरेशन चलाया गया। सभी की कोशिशों से एक घंटे 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।"

SD नवाजिश खालिक ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फंसे हुए दो लोगों को समय रहते बचा लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लिया। CM पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिया है कि रात में भी यहां फायर टेंडर तैनात रहें।

नैनीताल के चीफ फायर ऑफिसर गौरव किरार ने कहा, "हमें शाम 7:17 बजे आग लगने की जानकारी मिली। क्योंकि बिल्डिंग पूरी तरह लकड़ी की बनी थी, इसलिए आग तेजी से फैली। तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में लगभग 40 मिनट लगे। आग आस-पास की बिल्डिंगों में नहीं फैली। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।"

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि होटल में अक्सर टूरिस्ट की भीड़ रहती है। किस्मत से, आग वहां लगी जहां ज्यादा भीड़ नहीं थी। शाम को अचानक होटल से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर हम घबरा गए। हमने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को बताया। फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com