-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Priyansh Arya Revealed Biggest Secret Of His Brilliant Performance Against Csk Talk About Gautam Gambhir
Watch: गौतम गंभीर को देखकर धोनी की टीम CSK को धोया? प्रियांश आर्य ने बताया शानदार परफार्मेंस का सबसे बड़ा सीक्रेट, देखें- वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
Priyansh Arya On Gautam Gambhir: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। जिसके बाद अब उन्होंने खुद बताया है कि उनकी जिंदगी में गोतम गंभीर का कितना बड़ा रोल रहा है।

एमएस धोनी, प्रियांश आर्य और गौतम गंभीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में 22वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां, चेन्नई के लिए प्रियांश आर्य काल बन गए थे। उन्होंने केवल 39 गेंदों शतक लगा डाला और ये ही शतक चेन्नई की हार की वजह बन गई है। जिसके बाद अब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने प्रियांश आर्य का एक इंटरव्यू लिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने गौतम गंभीर को देखते हुए एमएस धोनी की टीम की बखिया उधेड़ी।
दरअसल, प्रियांश आर्य का कनेक्शन मौजूदा समय में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर से जोड़ा जा रहा है। चेन्नई के खिलाफ दमदार पारी खेलने के बाद प्रियांश के बारे में हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अब उनके कुछ सीक्रेट के बारे में उन्होंने खुद बता दिया है।
गंभीर का प्रियांश के जिंदगी में अहम रोल
पीटीआई से बात करते हुए पता चला है कि प्रियांश भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से प्रेरित हुए हैं और गंभीर ने उन्होंने उनके शुरुआती क्रिकेट सफर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसकी वजह से वह चेन्नई के खिलाफ शानदार पारी खेल पाए।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
कोच भेजते थे गंभीर को देखने
प्रियांश ने कहा, “जब मैं छोटा था, तो मुझे ज़्यादा समझ नहीं थी। मेरे कोच संजय भारद्वाज सर मुझे गौतम गंभीर भैया की बल्लेबाजी देखने और उनसे सीखने के लिए कहते थे। मैं देखता था कि वह नेट्स में कैसे खेलते हैं। वह हर नेट सेशन को असली मैच की तरह लेते थे। कोई भी शॉट जल्दबाजी में नहीं खेला जाता था।”
VIDEO | IPL 2025: Here’s what Priyansh Arya said about how he was inspired by Indian cricket team’s head coach Gautam Gambhir during his playing days and how he played a key role in shaping his early cricketing journey: “When I was young, I didn’t have much understanding. My… pic.twitter.com/w69mPKl6LG — Press Trust of India (@PTI_News) April 10, 2025
पूरा नया किट बैग दिया…
वह आगे कहते हैं, ”मैंने गंभीर भैया को देखकर ही बहुत कुछ सीखा। पहली बार मैंने उनसे अपने पहले रणजी कैंप के दौरान बात की थी। मैं नेट्स में बल्लेबाजी कर रहा था, तभी उन्होंने मुझे बुलाया और अपनी नई किट दी। अगले दिन, उन्होंने मुझे अपना पूरा किट बैग थमा दिया।”
पहले गेंद पर हुए थे आउट
वहीं प्रियांश ने उनकी मानसिकता और तकनीक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने क्या कहा- “मेरी मानसिकता सकारात्मक थी। यहां तक कि जब मैं पहली गेंद पर आउट हो गया, तब भी मैंने इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचा। मैंने खुद से कहा कि मैं जितना संभव हो सके, सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलूंगा। अगर मुझे गेंद मिलती है, तो मैं उसे हिट करूंगा।”
VIDEO | IPL 2025: Here’s what Punjab Kings cricketer Priyansh Arya said when he was asked about his mindset and technique when he scored his maiden IPL century against CSK: “My mindset was positive. Even when I got out on the first ball earlier, I didn’t overthink it. I just… pic.twitter.com/BjdArdXQkD — Press Trust of India (@PTI_News) April 10, 2025
वो तो हमेशा ही सकारात्मक रहते हैं…
टीम के कोच के बारे में बात करते हुए आर्य ने कहा- ”जब भी मैं रिकी पोंटिंग सर से बात करता हूं, तो वे हमेशा सकारात्मक रहते हैं। मैंने उनसे भी बात की, और उन्होंने कहा कि कोई समस्या नहीं है – यह सिर्फ पहली गेंद थी, कोई भी आउट हो सकता है। वे मुझे बताते रहते हैं कि मैं क्या बेहतर कर सकता हूं। तकनीकी रूप से, मैंने ज़्यादा काम नहीं किया।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब ने जीता था मैच
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स के क्रिकेटर प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल का पहला शतक केवल 39 गेंदों में जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस मैच में पंजाब ने 18 रनों से मैच जीत लिया था।
Priyansh arya revealed biggest secret of his brilliant performance against csk talk about gautam gambhir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 03:11 PMविद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 03:09 PMमैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 03:08 PMमहाराष्ट्र के 6 बड़े सरकारी अस्पतालों में बनेंगी धर्मशालाएं, 1 लीज पर गुजरात की संस्था को 49 साल के लिए जमीन
Jul 22, 2026 | 03:08 PMMonsoon Session: महिला सांसद पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
Jul 22, 2026 | 03:06 PMउज्जैन: आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई पहुंचे किसान नेता गुर्जर, ग्रासिम के CSR फंड की जांच की मांग
Jul 22, 2026 | 03:05 PMनागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
Jul 22, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














