- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Preity Zinta Lauds Yuzvendra Chahals Effort Shares His Old Photo With Punjab Kings
चंडीगढ़ में यूजी और मैंने…प्रीति जिंटा ने कुछ ऐसे खोले युजवेंद्र चहल के लिए अपने दिल के दरवाजे
पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने पिछले मैच के हीरो रहे युजवेंद्र चहल के लिए इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने 16 साल पहले चहल के साथ की यादों के बारे में दिल खोलकर बात की है।
- Written By: संजय बिष्ट

युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पंजाब किंग्स ने इस साल पूरे आईपीएल में अपना डंका बजाया हुआ है। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 111 रन के स्कोर का बचाव कर आईपीएल में इतिहास रच दिया। पंजाब किंग्स की इस जीत में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस मुकाबले में तब गेंदबाजी की जब मैच पूरी तरह से कोलकाता की मुठ्ठी में था। कोलकाता को जीत के लिए मुकाबले में 112 रन की जरूरत थी। ऐसे में केकेआर को 62 रन तक सिर्फ दो विकेट का झटका लगा था। इस वक्त युजवेंद्र चहल मैच का 8वां औवर लेकर आए।
इस ओवर में ही उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य राहणे को आउट कर अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद अपने स्पेल में अन्य तीन विकेट लेकर उन्होंने हारे हुए मैच को पंजाब की झोली में डालने का काम किया। इसके बाद अब टीम की को-ओनर प्रिती जिंटा ने उनके इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस दौरान कहा है कि मुश्किल वक्त में बड़े खिलाड़ी टीम के काम आते हैं और मैच जीताते हैं।
प्रीति जिंटा ने चहल के लिए किया शानदार पोस्ट
पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने शानदार पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आज से 16 साल पहले के वक्त को याद करते हुए लिखा कि, “मैं यूजी से साल 2009 में किंग्स कप के दौरान चंडीगढ़ में मिली थी। युजवेंद्र क्रिकेट में नया था और वह एक युवा अंडर-19 का क्रिकेटर था। सालों तक मैंने उसे तरक्की करते देखा और क्रिकेट की दुनिया में एक जबरदस्त खिलाड़ी बनते देखा।”
सम्बंधित ख़बरें
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
पहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
संजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
CSK vs KKR: चेन्नई ने केकेआर के सामने रखा 193 रन का टारगेट, तीन बल्लेबाज फिफ्टी से चूके
इसके बाद प्रीति जिंटा ने कहा कि, “मुझे उसका मैदान पर लड़ते रहने का रवैया पसंद था और मैं हमेशा से चाहती थी कि वो हमारी टीम में हो, लेकिन किसी वजह से वो अबतक मुमकिन नहीं हो पाया था।” बता दें कि पंजाब किंग्स के अंतिम मुकाबले के बाद प्रीति जिंटा ने चहल के गले लगाकर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी। इन दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल के बारे में बात करते हुए कहा कि, “हमारा आखिरी मैच इस बात का उदाहरण था कि मैं सालों से युजी की इतनी बड़ी फैन थी और कैसे, जब मुश्किल आती हैं, तब असली खिलाड़ी अपना दम दिखाते हैं। युजवेंद्र चहल, मुझे बेहद खुशी है कि तुम आखिरकार वहां वापस आ गए हो जहां तुम्हारी जगह है। मैं हमेशा तुम्हें मुस्कुराते और चमकते देखना चाहती हूं।”
Preity zinta lauds yuzvendra chahals effort shares his old photo with punjab kings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












