
प्रो कबड्डी लीग (फोटो-प्रो कबड्डी लीग)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का आगाज 18 अक्टूबर से हो चुका है। पटना पाइरेट्स ने इस सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। पटना ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 2 अंक से हराकर जीत हासिल की। वहीं टेबल टॉपर पुनेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को 14 अंकों से हराकर शीर्ष पर बनी रही।
प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में 4 मुकाबले में 3 जीत के साथ पुनेरी पटलन की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर यूपी योद्धा 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। बेंगलुरु की टीम को अभी तक अपनी पहली जीत नसीब नहीं हुई है।
देवांक के 25 अंकों के बदौलत पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग में पहली जीत हासिल कर ली है। रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाईवाज को 42-40 से शिकस्त दी। तमिल थलाईवाज ने नरेंद्र कंडोला, सचिन और नितेश कुमार की बदौलत पहले हाफ के बीच में नौ अंक की बढ़त बनाई हुई थी। पहले हाफ के अंतिम मिनट में देवांक ने सुपर रेड कर सुपर 10 अंक पूरे किए। कंडोला भी पहले हाफ से पहले सुपर 10 करने में सफल रहे जिससे तमिल थलाईवाज ने ब्रेक तक 23-18 से बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें : PKL 11: 18 अक्टूबर से होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव
पुनेरी पलटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु बुल्स को 14 अंकों से हराया। पुनरी पटलन ने फुल टाइम तक 36 पॉइंट बनाए। वहीं बेंगलुरु बुल्स की टीम 22 पॉइंट की अर्जित कर सकी। इसके साथ ही बेंगलुरु बुल्स की यह लगातार चौथी हार है। इस मुकाबले में पुनेरी पलटन के पंकज मोहिते और मोहित गोयात तथा बेंगलुरु बुल्स की ओर से पंकज ने सबसे ज्यादा 6-6 पॉइंट प्राप्त किए।
| स्थान | टीम | खेल | जीत | हार | टाई | स्कोर अंतर | फॉर्म | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पुनेरी पलटन | 4 | 3 | 1 | 0 | 34 | W L W W | 16 |
| 2 | यूपी योद्धा | 3 | 2 | 1 | 0 | 23 | L W W | 11 |
| 3 | तमिल थलाइवास | 3 | 2 | 1 | 0 | 18 | L W W | 11 |
| 4 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 23 | L W W | 10 |
| 5 | दबंग दिल्ली | 2 | 1 | 1 | 0 | 3 | L W | 6 |
| 6 | बंगाल वॉरियर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -2 | W L | 6 |
| 7 | गुजरात जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -2 | L W | 6 |
| 8 | हरियाणा स्टीलर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | W L | 5 |
| 9 | यू मुंबा | 2 | 1 | 1 | 0 | -2 | W L | 5 |
| 10 | पटना पाइरेट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -13 | W L | 5 |
| 11 | तेलुगु टाइटन्स | 3 | 1 | 2 | 0 | -37 | L L W | 5 |
| 12 | बैंगलोर बुल्स | 4 | 0 | 4 | 0 | -47 | L L L L | 1 |






