-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pant Gill Jaiswal Rahul Help India Equal Australias 70 Year Old Test Record
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 70 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, क्रिकेट इतिहास में…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारतीय बल्लेबाजों ने 5 व्यक्तिगत शतक बनाए। भारत घर से बाहर खेले गए टेस्ट में पांच व्यक्तिगत शतक बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

पंत, गिल, जायसवाल और केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया। इसके अलावा इस मैच यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। इस मैच में भारत के लिए चार खिलाड़ियों ने पांच शतक लगाए। इसके साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 70 साल पुराने टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
लीड्स टेस्ट में भारत के पांच बल्लेबाज़ों ने शतक जड़े, जो एक खास रिकॉर्ड है। यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम ने किसी टेस्ट मैच में पांच व्यक्तिगत शतक लगाए हों। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ छठी बार है जब किसी टीम के पांच खिलाड़ियों ने एक ही मैच में शतक बनाए हैं। इसके साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने विदेशी जमीन पर (घर के बाहर) एक टेस्ट मैच में पांच शतक लगाने का कारनामा किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने 1955 में किया था ऐसा
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 1955 में खेले गए किंग्स्टन टेस्ट के दौरान पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों- कॉलिन मैकडोनाल्ड (127), नील हार्वे (204), कीथ मिलर (109), रॉन आर्चर (128) और रिची बेनाउड (121) ने पहली पारी में शतक बनाए। भारत के लिए पहली पारी में जायसवाल ने 101 रन बनाए और कप्तान गिल ने 147 रन बनाए। पंत ने शनिवार को 134 रन बनाए और दूसरी पारी में कुल 118 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दूसरी पारी में 120 रन बनाकर नाबाद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
पंत ने रचा इतिहास
पंत ने सोमवार को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। उनसे पहले जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट में फ्लावर ने पहली पारी में 142 रन बनाए और दूसरी पारी में 199 रन बनाकर नाबाद रहे। लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने के साथ ही पंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मैट प्रायर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर
- मैट प्रायर (इंग्लैंड)- 4
- ऋषभ पंत (भारत)- 4*
- एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)- 4
- लेस एम्स (इंग्लैंड)- 3
- एलन नॉट (इंग्लैंड)- 3
पंत ने इंग्लैंड में अब तक खेले गए 10 टेस्ट मैचों में भारत के लिए चार टेस्ट शतक बनाए हैं। इंग्लैंड की धरती पर खेले गए रेड-बॉल मैचों में भारत के लिए केवल राहुल द्रविड़ (6) के नाम पर सबसे ज्यादा शतक है।
Pant gill jaiswal rahul help india equal australias 70 year old test record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
Jun 28, 2026 | 05:22 PMमुहर्रम के जुलूस में 15,000 लोगों के कत्लेआम की खौफनाक साजिश, कौन है मौत की कैप्सूल बांटने वाला फैयाज प्रेमजी?
Jun 28, 2026 | 05:11 PMनासिक मनपा का ऐक्शन; स्वच्छता और मरम्मत अभियान उल्लंघनकर्ताओं से Monsoon Task Force ने वसूला ₹49,180 जुर्माना
Jun 28, 2026 | 05:09 PMमुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
Jun 28, 2026 | 05:08 PMAlliance Reality Show: क्या पहले ही हफ्ते में शो छोड़ देंगे सोहेल खान, ‘अलायंस’ शो को लेकर एक्टर का खुलासा
Jun 28, 2026 | 05:04 PMसंभाजीनगर बनेगा EV हब! स्टार्टअप्स और MSME के लिए शुरू हुई अत्याधुनिक टेस्टिंग व होमोलोगेशन की मेगा पहल
Jun 28, 2026 | 05:02 PM‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा
Jun 28, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














