केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

इंग्लैंड में भारत के लिए अब तक खेले गए 10 टेस्ट मैचों में केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन शतक बनाए हैं। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं
केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल ने शतक जड़ा। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में केएल राहुल ने 202 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इंग्लैंड में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं।

बतौर ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने इंग्लैंड में बतौर टेस्ट ओपनर भारत के लिए दो-दो शतक लगाए हैं। वहीं इस शतक के साथ केएल राहुल सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले ओपनर की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने इंग्लैंड में भारत के लिए 13 टेस्ट खेले और छह बार 100 रन का आंकड़ा पार किया। उनके बाद दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम चार-चार शतक हैं।

भारत के लिए इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • राहुल द्रविड़- 6
  • दिलीप वेंगसरकर- 4
  • सचिन तेंदुलकर – 4
  • सौरव गांगुली - 3
  • ऋषभ पंत- 3
  • केएल राहुल- 3*
  • विजय मर्चेंट – 2
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 2
  • रवि शास्त्री- 2
  • सुनील गावस्कर- 2
  • विराट कोहली- 2

केएल ने सितंबर 2018 में ओवल टेस्ट के दौरान इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। उन्होंने दूसरी पारी में 224 गेंदों का सामना किया और 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए। इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका दूसरा टेस्ट शतक लॉर्ड्स में आया। 2021 में 12 से 16 अगस्त तक खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान उन्होंने 250 गेंदों पर 129 रन बनाए। इंग्लैंड में ईशान किशन का धूम-धड़ाका, डेब्यू मैच में खेली विस्फोटक पारी; Video

केएल राहुल का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर

रन गेंदें चौके/छक्के बल्लेबाज़ी क्रम विरोधी टीम मैदान वर्ष / तारीख
199 311 16/3 1 इंग्लैंड चेन्नई 2016
158 303 15/3 1 वेस्ट इंडीज़ किंग्स्टन 2016
149 224 20/1 1 इंग्लैंड द ओवल 2018
129 250 12/1 2 इंग्लैंड लॉर्ड्स 2021
123 260 17/1 1 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2021
110 262 13/1 2 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2015
108 190 13/1 2 श्रीलंका कोलंबो 2015
101 137 14/4 6 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023
100* 202 13/0 2 इंग्लैंड लीड्स 2025

राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल चार टेस्ट शतक लगाए हैं। खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 है, जो उन्होंने दिसंबर 2016 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज किया था। उन्होंने उस मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 311 गेंदों पर क्रीज पर रहते हुए 16 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लैंड में तीन टेस्ट शतकों के अलावा, राहुल ने भारत के लिए इंग्लैंड में एक टी20I शतक भी लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com