- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Prices Drop Gold Falls 700 Silver Falls 4648
सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, 700 रुपये लुढ़का गोल्ड, तो 4,648 रुपये सस्ता हुआ सिल्वर
Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई। सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,55,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
- Written By: अक्षय साहू

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rates 7 January 2026: बुधवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में 4,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई, जबकि फरवरी डिलीवरी वाला सोना 700 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया। सुबह सोना मामूली तेजी के साथ खुला था, लेकिन कुछ ही देर में इसमें गिरावट शुरू हो गई। साथ ही चांदी भी गिरावट के साथ खुली।
बुधवार सुबह 10 बजे सोने का भाव 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 2,55,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो 4,648 रुपये की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को सोना 1,39,083 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और बुधवार को यह 1,39,140 रुपये पर खुला। हालांकि, यह तेजी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। वहीं चांदी मंगलवार को 2,58,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और बुधवार को यह 2,57,599 रुपये पर खुली। बाद में चांदी में और भी गिरावट आई।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर
पिछले कारोबारी सत्र में भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी थी, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड में पिछले सत्र में लगभग 3% की तेजी के बाद 0.6% की गिरावट आई और यह 4,469.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी पेरोल डेटा पर है, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के संकेत दे सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोलंबिया, क्यूबा और मैक्सिको को अवैध ड्रग शिपमेंट को लेकर चेतावनी दी, जिससे बाजार में बेचैनी बढ़ी। इसके अलावा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद स्विस अधिकारियों ने कथित तौर पर उनकी संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम सोने और चांदी में सुरक्षित निवेश की मांग को और बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: Stock Market में लगातार दूसरे दिन हाहाकार: सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों डूबे
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव-
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,27,410 रुपये। मुंबई में 24 कैरेट 1,38,830 रुपये, 22 कैरेट 1,27,260 रुपये और 18 कैरेट 1,04,130 रुपये प्रति 10 ग्राम। हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,38,830 रुपये, चेन्नई में 24 कैरेट 1,39,980 रुपये, 22 कैरेट 1,28,310 रुपये और 18 कैरेट 1,07,010 रुपये। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,38,880 रुपये और कोलकाता में 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Gold silver prices drop gold falls 700 silver falls 4648
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: अतिरिक्त शिक्षकों का जिप स्कूलों में होगा समायोजन; निजी कोचिंग पर नियंत्रण की भी उठी मांग
May 26, 2026 | 01:35 PMShivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
May 26, 2026 | 01:35 PMठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














