-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Team Rift Players Unhappy With Head Coach Mike Hesson After T20 World Cup 2026
हेड कोच को लेकर पाकिस्तान टीम में फिर हुआ बवाल, T20 World Cup 2026 में शर्मनाक हार के बाद मची है अफरा-तफरी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Tension in Pak Cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच पाकिस्तानी टीम के हेड कोच को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Cricket Team Controversy : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को लेकर कई कड़े फैसले भी लिए हैं। खराब प्रदर्शन के चलते कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम के मुख्य कोच से भी खुश नहीं हैं।
कोच माइक हेसन से नाखुश बताए जा रहे खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी हेड कोच माइक हेसन के रवैये से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत तौर पर पीसीबी अधिकारियों से संपर्क कर कोच के व्यवहार को लेकर शिकायत भी की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों को कोच का काम करने का तरीका पसंद नहीं आ रहा था।
अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कोच का सख्त रवैया और कई अहम फैसले बिना सलाह के लेने की वजह से ड्रेसिंग रूम का माहौल भी प्रभावित हुआ। इससे टीम के भीतर असंतोष की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी अब इस पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
टीम प्रबंधन की भूमिका पर भी उठे सवाल
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चयन समिति और टीम के कप्तान सलमान अली आगा भी कई मामलों में कोच के फैसलों को चुनौती नहीं दे पाए। कहा जा रहा है कि टीम से जुड़े कई अहम फैसलों पर कोच का काफी प्रभाव था। यही वजह है कि टीम के अंदर असहमति की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरे मामले की रिपोर्ट की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कोच और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की जा सकती है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी वनडे सीरीज
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है।
ये भी पढ़ें: दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 13 मार्च को होगा। वहीं तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 15 मार्च को खेला जाना तय है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
Pakistan team rift players unhappy with head coach mike hesson after t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














