- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Player Misconduct Hotel Staff Kandy Controversy T20 World Cup 2026
पाकिस्तान फिर दुनिया के सामने हुआ शर्मसार, टीम के खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप में एक महिला से कर दी थी छेड़छाड़
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 में खत्म हुआ। इस बीच रिपोर्ट आई है कि श्रीलंका में टीम होटल के एक महिला कर्मचारी से पाकिस्तानी स्क्वाड के खिलाड़ी ने छेड़छाड़ की।
- Written By: संजय बिष्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम से सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक घर लौटने के बाद पीसीबी ने खराब प्रदर्शन को लेकर स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया। इसी बीच टूर्नामेंट के दौरान हुई एक घटना से जुड़ी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के कैंडी में जिस होटल में पाकिस्तानी टीम ठहरी हुई थी, वहां एक खिलाड़ी पर होटल की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
महिला ने चिल्लाकर लगाई मदद की गुहार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो और कैंडी में खेले थे। सुपर-8 चरण के आखिरी दोनों मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए। इस दौरान पाकिस्तानी टीम कैंडी के गोल्डन क्राउन होटल में ठहरी हुई थी। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की। बताया गया कि जब घटना हुई तो महिला कर्मचारी ने जोर से चिल्लाकर मदद मांगी। उसकी आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला।
पाकिस्तानी टीम मैनेजर नावीद चीमा ने दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावीद चीमा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल प्रबंधन से इस घटना को लेकर माफी मांगी और संबंधित खिलाड़ी के व्यवहार को गलत बताया। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने उस खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया। हालांकि अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा जिस खिलाड़ी पर आरोप लगा है, उसका नाम भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: सूर्या एंड कंपनी के पास है इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका के बाद भारत बन सकती है ऐसी टीम
पीसीबी ने खराब प्रदर्शन पर लगाया है जुर्माना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम की काफी आलोचना हुई। किसी तरह टीम सुपर-8 में पहुंचने में सफल रही, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पाकिस्तान सुपर-8 में सिर्फ एक ही मैच जीत सका। न्यूजीलैंड के साथ अंक बराबर होने के बावजूद खराब नेट रनरेट की वजह से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया।
Pakistan player misconduct hotel staff kandy controversy t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज धूप का असर? नागपुर में 4 घंटे में 3 जगह आग, दमकल ने पाया काबू; गर्मी के बीच बढ़े हादसे
Apr 30, 2026 | 08:57 AMभारत के जहाजों पर होर्मुज में रोक…जंग का चाबहार पर असर, ईरान के दूत ने खोले राज, बताया जंग कब होगी खत्म
Apr 30, 2026 | 08:49 AMMumbai Local AC Trains: वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, एसी लोकल और 15 कोच सेवाएं बढ़ेंगी
Apr 30, 2026 | 08:46 AMMP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
Apr 30, 2026 | 08:29 AMMMRDA ने BKC Social Infrastructure Project को दी रफ्तार, बड़े संस्थानों को प्लॉट आवंटित
Apr 30, 2026 | 08:27 AMनागपुर: धंतोली अतिक्रमण केस, कोर्ट ने पूछा- कार्रवाई हुई या सिर्फ कागजों में? मनपा से मांगा पूरा हिसाब
Apr 30, 2026 | 08:26 AMKanjurmarg Dumping Ground Pollution: दुर्गंध और प्रदूषण पर सख्ती, शिंदे ने कांजुरमार्ग के लिए दिए बड़े निर्देश
Apr 30, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

Exit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














