-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan T20 Team Drops Babar Rizwan Shaheen
बाबर-रिजवान और शाहीन को ‘टाटा-बाय-बाय’, पाकिस्तानी टी20 टीम में अब नहीं होगी एंट्री
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार खबर आई है कि चयनकर्ता बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट अपनी टीम में फेरबदल करने के लिए मशहूर है। कभी भी कोई भी टूर्नामेंट हो या कोई सीरीज, अगर पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ता है तो टीम में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इसी बीच अब खबर है कि पाकिस्तान की टी20 टीम से सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
खबर है कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। पाकिस्तानी चयन समिति, जिसमें आकिब जावेद, अलीम डार, अजहर अली और असद शफीक शामिल हैं, अगले सप्ताह इन दोनों दौरों के लिए टी20 टीम की घोषणा कर सकती है। ये सीरीज जुलाई और अगस्त में खेली जानी हैं।
हेड कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं ने पहले ही बाबर, रिजवान और शाहीन को सूचित कर दिया है कि इस टी20 सीरीज में उनकी जरूरत नहीं है। दरअसल, बोर्ड चाहता है कि ये खिलाड़ी अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दें।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तान को जुलाई के आखिर में वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम बांग्लादेश जाएगी, जहां पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज होती थी, लेकिन अब इसे पांच मैचों की सीरीज बनाने का सुझाव दिया गया है।
वहीं, पाकिस्तान अगस्त के अंत में अफगानिस्तान की टी20 टीम की मेजबानी करेगा। इन सभी सीरीज को आगामी एशिया कप और 2026 में प्रस्तावित आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। टीम प्रबंधन का मानना है कि अब नए खिलाड़ियों को मौका देने का समय आ गया है।
चयनकर्ता के करीबी सूत्र ने बताया कि फिलहाल युवाओं को मौका दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भविष्य में बाबर, रिजवान और शाहीन को फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। इस फैसले से साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब नई रणनीति के साथ टी20 टीम बनाने की तैयारी में है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब देखना यह है कि चयनकर्ता आगामी टी20 सीरीज में किन खिलाड़ियों को मौका देते हैं।
WTC Final: साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे पैट कमिंस, बुमराह का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
इस बीच खबर यह भी है कि एशिया कप रद्द या स्थगित होने की स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई और अफगानिस्तान के साथ अगस्त में त्रिकोणीय सीरीज आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है। एशिया कप सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी भारत कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप को लेकर दोनों देशों के बीच क्या सहमति बनती है।
Pakistan t20 team drops babar rizwan shaheen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














