- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Squad For T20i Series Against Sri Lanka No Babar Rizwan In This Team
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर-शाहीन और रऊफ की हुई छुट्टी
Pakistan's Squad For T20I Series: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan’s Squad For T20I Series Against Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की अगुआई सलमान अली आगा करेंगे। पाकिस्तान की टी20 टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम को भी जगह नहीं दी गई है।
बाबर आजम के साथ मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं। संभवत: इसी वजह से उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। मोहम्मद रिजवान वैसे भी टी20 सेटअप से बाहर चल रहे हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 23 साल के ख्वाजा नफे पाकिस्तान शाहीन टीम का हिस्सा रहे हैं। पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर शादाब खान की वापसी हुई है। शादाब भी बीबीएल खेल रहे हैं और इस लीग में उनका बतौर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन रहा है। उस्मान तारिक, मोहम्मद सलमान मिर्जा, और अब्दुल समद को भी मौका दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला
IND vs PAK Live Score: भारत ने 61 रन से जीता मुकाबला, भारत की दमदार गेंदबाजी, ईशान किशन का विस्फोटक अर्धशतक
7 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी
पाकिस्तान टीम श्रीलंका दौरे पर 7, 9 और 11 जनवरी को 3 टी20 मैच खेलेगी। तीनों ही मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। विश्व कप की टीम में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने वकार यूनिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाना है। पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो, श्रीलंका में खेलेगा। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। तीन अन्य टीमें नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए हैं।
श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
Pakistan squad for t20i series against sri lanka no babar rizwan in this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के साथ जाने की क्या थी मजबूरी? चंद्रपुर में नहीं थम रहा सत्ता संग्राम, UBT आलाकमान आज करेगा बड़ा फैसला!
Feb 16, 2026 | 10:06 AMBMC में वैधानिक समितियों के सदस्यों का चयन आज, 20 फरवरी को स्थायी व शिक्षा समिति अध्यक्ष पद का चुनाव
Feb 16, 2026 | 10:05 AMGold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, 7,400 से ज्यादा टूटा सिल्वर, गोल्ड भी हुआ 1000 सस्ता
Feb 16, 2026 | 10:02 AMMehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक
Feb 16, 2026 | 09:56 AMकानून के रखवालों के घर भी असुरक्षित! बेखौफ चोरों ने 5 जजों के मकान से लाखों उड़ाए, अमरावती में मची सनसनी
Feb 16, 2026 | 09:51 AMअमेरिका-कनाडा पहली पसंद, बढ़ते माइग्रेशन पर सरकार का आंकड़ा जारी
Feb 16, 2026 | 09:50 AMवर्धा: विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को इसरो भ्रमण का मौका, पंकज भोयर ने दी शुभकामनाएं
Feb 16, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














