शेफाली वर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी

Highest scores for IND-W vs SL-W in T20Is: श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
Shefali Verma Highest Score vs SL W
शेफाली वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shefali Verma Highest Score vs SL W: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 79 रन की नाबाद पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। शेफाली श्रीलंका के विरुद्ध टी20 पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला बन गई हैं।

शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 42 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 79 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2022 को सिलहट में इस टीम के विरुद्ध 53 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी। इस दौरान जेमिमा ने 1 छक्का और 11 चौके लगाए।

श्रीलंका के खिलाफ जारी इसी सीरीज में जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा नाबाद 69 रन की पारियां खेल चुकी हैं। जेमिमा ने यह कारनामा पहले टी20 मैच में किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले में शेफाली ने यह स्कोर बनाया था।

T20I में IND-W बनाम SL-W के लिए उच्चतम स्कोर

  • 79* - शैफाली वर्मा, तिरुवनंतपुरम, 2025 (तीसरा टी20I)*
  • 76 - जेमिमा रोड्रिग्स, सिलहट, 2022 एसी
  • 69* - जेमिमा रोड्रिग्स, विशाखापत्तनम, 2025 (पहला टी20I)
  • 69* - शैफाली वर्मा, विशाखापत्तनम, 2025 (दूसरा टी20I)

मुकाबले का हाल

श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज के तीसरे टी20 मैच की बात करें, तो श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 112 रन बनाए। इस पारी में इमेशा दुलानी ने सर्वाधिक 27 रन जुटाए, जबकि हसिनी परेरा ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में भारत ने महज 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 79 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट कविशा दिलहारी के हाथ लगे।

भारतीय महिला टीम ने सीरीज की अपने नाम

भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। इसके बाद अगले मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए 2-0 से बढ़त बना ली थी। श्रीलंकाई टीम ने तीसरा मुकाबला हारने के साथ सीरीज भी गंवा दी है। अब शेष मैच 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के इसी मैदान पर आयोजित होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com