चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 106 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया और टीम को जीत दिलाई।
Chamari Athapaththu created unique history at the T20 World Cup, achieving a major milestone for the first time by smashing a historic century.
चमारी अट्टापट्टू (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Chamari Athapaththu Women's T20 World Cup Century: श्रीलंका टीम की महिला कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में 106 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद अट्टापट्टू एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले किसी भी अन्य खिलाड़ी ने नहीं किया है। श्रीलंकाई महिला टीम की इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने आयरलैंड के द्वारा दिए गए 131 रनों का पीछा करते हुए 61 गेंदों में 106 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

उनकी इस पारी में कुल 17 चौके और 2 बेहतरीन छक्के मौजूद रहे। श्रीलंकाई कप्तान की इस शानदार पारी की बदौलतक टीम ने महज 1 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

अट्टापट्टू ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब कोई बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेला हो। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम की शेमेन कैंपबेल के नाम सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब उनका ये रिकॉर्ड चमारी अट्टापट्टू ने ध्वस्त कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ कप्तान अट्टापट्टू ने शुरुआत से ही आक्रमक रूख अपनाए रखा। उन्होंने पहले विकेट के लिए इमेशा दुलानी के साथ मिलकर 72 गेंदों में 98 रन की साझेदारी की। जिसके बाद टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। यदि बात करें दुलानी की तो उन्होंने 27 गेंदों में 20 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, अट्टापट्टू मैच खत्म करने तक मैदान पर डकी रहीं। ये चमारी अट्टापट्टू का चौथा इंटरनेशनल शतक रहा। अब तक महिला टी20 में उनसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड UAE की बल्लेबाज ईशा ओजा के नाम है।

शतक के साथ अट्टापट्टू ने बनाया नया इतिहास

चमारी अट्टापट्टू महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जड़ने वाली आठवीं खिलाड़ी बनने का भी गौरव हासिल किया। हालांकि, महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 126 रन की शानदार पारी खेली थी।

श्रीलंका ने चमारी अट्टापट्टू की नाबाद 106 रन की पारी के दम पर आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 131 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका के 4 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com