
India vs England T20 World Cup Highlight Updates: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 7 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेलकर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट हासिल किए।
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हैरी ब्रुक 7 रन ही बना सके। टॉम बैंटन ने 17 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने 35 रन की पारी खेली। इसके बाद जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा।
हालांकि अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन तक ही पहुंच पाई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। अब फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
WE ARE INTO THE FINAL 🥳#TeamIndia win by 7⃣ runs in Mumbai 🙌
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/C6Yh6ZTd7d
इंग्लैंड को सैम करन के रूप में छठा झटका लग चुका है। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 9 गेंद में 32 रन की जरूरत है।
विल जैक्स के रूप में इंग्लैंड को पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया, लेकिन इस विकेट का पूरा श्रेय अक्षर पटेल को जाता है। उन्होंने बाउंड्री पर एक और जबरदस्त कैच पकड़ा है। अब इंग्लैंड को 36 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
जैकब बेथेल ने महज 19 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। इंग्लैंड निर्धारित रन रेट के साथ बल्लेबाजी कर रहा है। 10.5 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 131 रन बना लिए हैं, जबकि उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 54 गेंद पर 123 रन की जरूरत है।
अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई हैं। उन्होंने टॉम बैंटन को क्लीन बोल्ड किया, लेकिन इंग्लैंड फिर भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने 8.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने अपने ओवर में तीन छक्के खाने के बाद जोस बटलर को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने बटलर को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही भारत को तीसरी सफलता मिल चुकी है। 5.5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 64/3 है।
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अक्षर पटेल ने पीछे की तरफ दौड़कर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का बेहतरीन कैच पकड़ा है। इसके साथ ही भारत को दूसरी सफलता भी मिल चुकी है। ब्रूक ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 45/2 है।
टीम इंडिया को फिल सॉल्ट के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। सॉल्ट ने 3 गेंदों में 5 रन बनाए। 1.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 11/1 है।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर इंग्लिश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर मैदान पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन बनाने होंगे।
20वें ओवर में टीम इंडिया ने 16 रन बनाए और इस ओवर की 5वीं गेंद पर हार्दिक पांड्या दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए। कुल मिलाकर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड के सामने 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।
इंग्लैंड को तिलक वर्मा के रूप में छठा विकेट मिल चुका है। तिलक वर्मा ने छोटी लेकिन विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 7 गेंद में 300 के स्ट्राइक रेट के साथ 21 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19 ओवर के बाद 137 रन बना लिए हैं।
शिवम दुबे के रूप में टीम इंडिया को 5वां झटका लग चुका है। शिवम दुबे रन आउट हुए उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए। टीम इंडिया ने 18वें ओवर में 212 रन से ज्यादा बना लिए हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को चौथा झटका लग चुका है। वो आदिल रशीद की गेंद पर स्टंप आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 16 ओवर बाद 190 पर 4 विकेट है।
संजू सैमसन के रूप में टीम इंडिया की तीसरा बड़ा झटका लग गया है। उन्होंने 42 गेंद में 89 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ शिवम दुबे 12 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 13.1 ओवर के बाद 160/3 है।
8️⃣9️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
4️⃣2️⃣ balls
8️⃣ fours and 7️⃣sixes
An innings of the highest calibre by @IamSanjuSamson on a grand stage 🔥
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/KmL5VUM93Q
ईशान किशन के रूप में भारत को 117 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। लेकिन फिर भी रनों की रफतार नहीं रुकी है। 12.5 ओवर के बाद 159/2 है। इस वक्त संजू सैमसन 41 गेंद में 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ शिवम दुबे 12 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने फिर विस्फोटक अंदाज में फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ ईशान किशन भी 14 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/1 है।
🔙 to 🔙 fifties 🫡
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
5️⃣th in T20Is for Sanju Samson 🔥
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/SIFnGckfFM
टीम इंडिया ने पावरप्ले में ठीकठाक खेल का प्रदर्शन किया है। 67 रन के स्कोर पर भारत ने 1 विकेट खोया। इस वक्त संजू सैमसन 20 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन 9 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा 9 रन के स्कोर पर विल जैक्स का शिकार बने।
Making the Powerplay count! 🚀
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Sanju Samson and Ishan Kishan get the innings off to a flyer 👊#TeamIndia sitting strong at 67/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/4NVaxWbgvN
अभिषेक शर्मा के रूप में इंग्लैंड को पहली सफलता मिल चुकी है। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए। शर्मा को विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही भारत को पहला झटका भी लग चुका है। 2.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/1 है।
T20 World Cup. 1.5: Will Jacks to Abhishek Sharma 4 runs, India 20/0 https://t.co/LxSBs3E5ZZ #TeamIndia #ENGvIND #T20WorldCup #SemiFinal
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुका है। मैदान पर सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आ चुके हैं। संजू ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बना दिए हैं।
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the semi-final 🙌
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/2blBXXTvqo
वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया है। अब भारतीय टीम इस अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। टीम इंडिया की कोशिश इंग्लैंड के सामने 200+ स्कोर खड़ा करने ही होगी। टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। सेमीफाइनल, बड़ा गेम, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। सबसे अच्छी। सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को क्रेडिट। वही टीम।"
सेमीफाइनल में भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ उसे लक्ष्य का पीछा करने को मिले। इसकी वजह ये है कि इंग्लैंड ने मुश्किल लक्ष्यों का भी सफलता से पीछा करने की काबिलियत रखती है। उसने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार इस तरह का प्रदर्शन किया। ऐसे में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछली बार खेले गए टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 150 रनों से बड़ी हार दी थी। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 97 रन पर सिमट गई थी।
भारत और इंग्लैंड में से जो भी टीम आज फाइनल में जगह बनाएगी, वह एक खास इतिहास रच देगी। खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करते ही वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम बन जाएगी। फिलहाल भारत और इंग्लैंड दोनों ने अब तक 3-3 बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है।
Hello from the Wankhede Stadium, Mumbai 👋 🏟️
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
📸 📸 Semi-final intensity 💪 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvENG pic.twitter.com/V8PE4I1gnb
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े साफ तौर पर भारत की बढ़त दिखाते हैं और वानखेड़े स्टेडियम में भी टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी। खास बात यह है कि भारत 2017 के बाद से वानखेड़े में एक भी टी20 मैच नहीं हारा है, जिससे उसका आत्मविश्वास और मजबूत नजर आता है।
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पिच क्यूरेटर के साथ गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को गंभीर उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्होंने सेमीफाइनल के लिए तैयार की गई सेंट्रल पिच का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम के अधिकतर खिलाड़ी पिच देखने नहीं पहुंचे। अभ्यास सत्र के दौरान पिच को ज्यादातर समय कवर से ढका गया था, लेकिन उससे पहले यह साफ दिखा कि उस पर घास की अच्छी परत मौजूद है। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि इस बार टी20 इंटरनेशनल मैच से दो दिन पहले यह सामान्य से ज्यादा हरी नजर आई।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को भारत में बल्लेबाजी के लिए सबसे अनुकूल सतहों में गिना जाता है। टी20 मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 176 रन रहा है, जो दर्शाता है कि यह ट्रैक रन बनाने के लिए शानदार है और हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना रहती है। इस विकेट पर एक बार बल्लेबाज जम जाए तो बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसके लिए 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करना बिल्कुल संभव नजर आता है।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान) फिलिप सॉल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और जेमी ओवरटन।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर।