
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान ने फॉलोऑन की बाधा को पार करके अब लीड ले ली है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 615 रन बनाकर पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। वहीं पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 194 रन ही बना सकी। जिससे साउथ अफ्रीका को 421 रनों की बढ़त मिली। जिसके बाद पाकिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलोऑन खेलते हुए पाकिस्तान के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
पाकिस्तान की टीम ने 421 रन बनाकर फॉलोऑन को पीछे छोड़ अब लीड ले लिया है। 400 से उपर फॉलोऑन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने यह कारनामा दो बार किया है। पाकिस्तान ने इससे पहले 1958 में यह कारनामा करके दिखाया था। वो मैच ड्रॉ पर खत्म हो गई थी। वहीं अब दूसरी बार भी पाकिस्तान ने ही इस कारनामें को अंजाम दिया है।
हालांकि इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका का भी नाम आता है। जिन्होंने 400 या 400 से ज्यादा का फॉलोऑन का बचाव किया है। लेकिन अफ्रीका को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 2002 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने यह कारनामा किया था।
अब देखना है कि इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में जाता है। खबर लिखने तक पाकिस्तान की टीम ने 478 रन बनाए हैं। पाकिस्तान अब 57 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद ने शानदार 145 रनों की पारी खेली। वहीं बाबर आजम ने 81 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 58 रनों की जरूरत है।
473 – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1958 (ड्रा)
421 – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2025
400 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2002 (हार)
397 – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2016 (हार)
396 – वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 2013 (ड्रा)
इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बनाया है। शान मसूद ने कप्तान के तौर पर पाकिस्तान के रिकॉर्ड बनाया ही बल्कि खिलाड़ी के तौर भी वो इस शानदार रिकॉर्ड के हकदार बने। शान मसूद की 145 रन की पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी पाकिस्तानी कप्तान द्वारा बनाया गया दूसरा टेस्ट शतक था, इससे पहले 2013 में मिस्बाह-उल-हक ने अबू धाबी में 100 रन बनाए थे।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
146 – खुर्रम मंजूर, अबू धाबी, 2013
145 – शान मसूद, केप टाउन, 2025
136 – अजहर महमूद, जोहान्सबर्ग, 1998
135 – तौफीक उमर, केप टाउन, 2003
132 – अजहर महमूद, डरबन, 1998






