-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan File Complaint Over Indian Teams Post Match Handshake Snub
हाथ ना मिलाने को लेकर पाकिस्तानी हुए खफा, ACC से की टीम इंडिया की शिकायत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan File Complaint Over Indian Team: एशिया कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान ने एसीसी में शिकायत दर्ज करवाई है। हाथ ना मिलाने के लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत की है।

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan File Complaint Over Indian Team: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने को लेकर पाकिस्तान ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में शिकायत की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुकाबले के खत्म होने के बाद एक बयान जारी करते हुए एसीसी में शिकायत दर्ज करवाई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम के व्यवहार को खेल भावना के अनुरूप नहीं बताया है। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि यह खेल भावना के विपरीत और दोनों टीमों के बीच तनाव को बढ़ाने वाला बताया है।
पीसीबी के मैनेजर ने क्या कहा?
पीसीबी के टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भी भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर विरोध दर्ज कराया है। इसे खेल भावना के अनुरूप नहीं माना। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
WI vs PAK: दूसरे वनडे से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, अचानक टीम से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज
हालांकि, इससे पहले टॉस के समय भी सूर्यकुमार यादव ने हाथ नहीं मिलाया था और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से बात भी नहीं की। यह बात भी पाकिस्तानी टीम मैनजमेट को रास नहीं आई और मैच के अंत में हाथ न मिलाने की घटना के बाद सलमान को पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नहीं भेजा।
पीसीबी ने टॉस की घटना को लेकर भी जताई है आपत्ति
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टॉस के समय हुई एक घटना को लेकर आपत्ति जताई है। बोर्ड ने कहा कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को निर्देश दिया कि वे भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाएं। पीसीबी ने इस निर्देश को खेल भावना के खिलाफ बताते हुए औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया है। बोर्ड का मानना है कि इस तरह के निर्देश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की खेल भावना और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों के विपरीत हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के हाथों हुई कंबल कुटाई से बौखलाए पाकिस्तानी फैन्स, बोले-‘हर बार बेइज्जत करने बुलाते हैं’-VIDEO
पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने बाद में कहा कि हम हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन निराश हैं कि भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। हम जिस तरह से खेले, उससे निराश हैं, लेकिन हम हाथ मिलाना चाहते थे।
एशिया कप में कम से कम एक और बार भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान
लीग राउंड में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए यह काफी आसान जीत रही। भारी विरोध के बीच यह मुकाबला खेला गया। हालांकि इस मुकाबले के बाद भी भारत और पाकिस्तान का दो मुकाबला हो सकता है। दो नहीं तो कम से कम एक मुकाबला को जरूर खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार दो जीत के साथ सुपर-4 के क्वालीफाई कर गई है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी अगला मुकाबला जीतते ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें सुपर-4 में फिर से आपस में भिड़ेंगी।
Pakistan file complaint over indian teams post match handshake snub
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














