-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Oval Pays Tribute To Graham Thorpe And Raise Money For Mental Health Charity Mind
ट्रेन से कटकर हुई थी मौत, ग्राहम थोर्प की याद में जुटाए गए 1.15 करोड़ रुपये
- Written By: उज्जवल सिन्हा
'Day for Thorpey' initiative: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन थॉर्पी के लिए एक दिन’ का आयोजन किया गया। जिसमें 1.15 करोड़ रुपए जुटाए गए।

इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
‘A Day for Thorpey’ initiative at The Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्राहम थोर्प का जन्मदिन था। अगर थोर्प जीवित रहते तो वह 56 साल के हो जाते। पिछले अगस्त में सरे के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राहम थोर्प की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर उन्हें याद किया गया।
लंदन के ओवल मैदान पर शुक्रवार को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प को श्रद्धांजलि देने के लिए एक खास कार्यक्रम ‘थॉर्पी के लिए एक दिन’ (Day for Thorpey) मनाया गया। थोर्प के परिवार, पूर्व साथियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। उनकी पत्नी अमांडा और बेटी एम्मा ने मैच शुरू होने से पहले घंटी बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
थोर्प के नाम का हेडबैंड के साथ नजर आए कई खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रशिक्षण के दौरान थोर्प की तस्वीर और उनके नाम के पहले अक्षर ‘GT’ वाले हेडबैंड पहनकर नजर आए। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भावुक दिखे, वहीं मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स ने थोर्प के योगदान को याद करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी और कोच के रूप में थोर्पी इंग्लिश क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में हम सभी के साथ कई अहम पल बिताए।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके केएल राहुल, महज इतने रनों से रह गए पीछे
थोर्प ने अपने करियर में 100 टेस्ट मैचों में 6,744 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 44.66 रहा। वे इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। उनके घरेलू क्लब सरे ने भी मैदान के बाहर एक भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
1.15 करोड़ रुपए जुटाए
इस आयोजन के जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी जागरुकता बढ़ाई गई। ‘थॉर्पी के लिए एक दिन’ कार्यक्रम में बिके हेडबैंड्स और दान से £1 लाख से ज़्यादा (करीब 1.15 करोड़ रुपये) जुटाए गए, जो मानसिक स्वास्थ्य संस्था Mind को दिए जाएंगे। थोर्प की याद और उनके जैसे लोगों की मदद के लिए अब एक खास योजना ‘Thorpey’s Bat and Chat’ शुरू की जाएगी, जिसमें क्रिकेट खेलते हुए लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य पर बात कर सकें।
दूसरे दिन गिरे 15 विकेट
दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। भारत के 6 और इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं। वो अब इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। भारत के लिए चार-चार विकेट सिराज और पसिद्ध कृष्णा ने लिया।
Oval pays tribute to graham thorpe and raise money for mental health charity mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














