वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

IND vs ENG T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है, जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।
India vs England 1st T20 Match
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India vs England 1st T20 Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज 'द रिवरसाइड ग्राउंड' में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम मैनेजमेंट ने एक बार दर्शकों को उम्मीदों को झटका देते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह जगह नहीं दी है।    श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि  हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है। कप्तान के तौर पर यह मेरी दूसरी सीरीज है। मैं बहुत उत्साहित हूं। विकेट पर काफी अच्छी घास है। अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह कैसा खेलेगा, लेकिन पक्का इरादा बहुत मजबूत होगा। तीन स्पिनर्स के साथ जा रहा हूं। अक्षर एक ऑलराउंडर हैं, और दो तेज गेंदबाज हैं। आयरलैंड सीरीज अब इतिहास बन चुकी है। ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक है और सकारात्मक है।

भारत के खिलाफ खेलने का इंतजार था

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, गेंदबाजी करते हुए खुश हूं। विकेट अच्छा लग रहा है। मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ हो रही इस सीरीज का हम इंतजार कर रहे थे। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह मेरे लिए काफी अच्छा है कि मैं मैच के बीच में भी उन पर भरोसा कर सकूं। जोस बटलर और फिल सॉल्ट, सैम कुरेन जैसे खिलाड़ियों का होना मेरे लिए काफी मददगार होगा। जोस बटलर, साल्ट बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। मैं तीन, बेथेल चार, लिविंगस्टोन पांच, सैम कुरेन छह पर खेलेंगे।

सूर्यवंशी को नहीं मिला मौक

वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। उनके डेब्यू का इंतजार फिर बढ़ गया है। हालांकि माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलने की संभावना काफी कम है। मैनेजमेंट सूर्यवंशी को मैदान में उतारने से पहले अपने पुराने खिलाड़ियों को अभी और मौका देना चाहती है। भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com