- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Now Womens Ipl Will Also Be Launched Lady Cricketers Of Many Countries Will Hit The Ground
अब ‘Womens IPL’ भी होगा लॉन्च, मैदान में ताल ठोकेंगी कई देशों की लेडी क्रिकेटर्स
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
‘विमेंस आईपीएल’ के मुकाबले (Womens IPL) जल्द ही मैदानों में नजर आएंगे। बहुत लंबे समय से महिला क्रिकेट की पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने अपनी आवाज मुखर कर रखी थी कि Womens IPL का आयोजन भी शुरू किया जाना चहिए। लेकिन, BCCI की तरफ से कोई फैसला नहीं आया था। लेकिन अब BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) ने इस maaml में बड़ी बात कही है।
सौरव गांगुली ने कहा कि बहुत जल्द WOMENS IPL आरंभ होगा और BCCI ने इसके आयोजन को लेकर आवश्यक स्ट्रक्चरल मामलों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। और आगामी 3 महीने में इसका ब्लूप्रिंट आ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
IPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने एक न्यूज़ चैनल से अपनी खास बातचीत में कहा, “हमारे दिमाग में Womens IPL है। हम इसके ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही बताएंगे कि अगले 3-4 महीनों में हम इसे लेकर क्या करने जा रहे हैं और यह टूर्नामेंट कैसे और कब आरंभ होगा।”
गौरतलब है कि काफी समय से ‘महिला आईपीएल’ शुरू करने को लेकर लगातार आवाज़ें उठ रही हैं। जब Indian Women’s Cricket की T20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के बिग बैश लीग (Big Bash League BBL) में बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद BCCI ने महिला आईपीएल के आयोजन को लेकर सोचना पड़ा। हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में BBL 2021 में 406 रन तो बनाए ही बेहतरीन ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट भी चटकाए थे। वो BBL 2021 सीज़न की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ (Player of The Tournament BBL) भी चुनी गई।
गांगुली ने हरमनप्रीत की तारीफ़ की
BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, “मैं हरमनप्रीत को ‘Big Bash League’ में इतना अच्छा खेलते हुए देखकर बहुत खुश हूं। क्योंकि, इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में उनके लिए थोड़ा कठिन समय था। मैंने उन्हें कुछ साल पहले इंग्लैंड में विश्व कप (ICC Women’s World Cup England) में खेलते देखा था। तब सेमीफाइनल में उन्होंने (Harmanpreet Kaur) 171 रन की नाबाद पारी खेली थी। एक युवा क्रिकेटर के लिए 171 रन बनाना, वह भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia Women’s World Cup) जो शायद दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला टीम है, यकीनन खास है। हरमन, स्मृति (Smriti), शेफाली (Shefali), मिताली (Mitali) और झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami), यह सभी इस टीम की ताकत हैं।”
हरमनप्रीत कौर की आवाज रंग लाई
गौरतलब है कि हाल ही में ‘Big Bash League 2021’ की ‘Player of The Tournament BBL’ हरमनप्रीत कौर ने ‘महिला आईपीएल’ (Women’s IPL) शुरू करने को लेकर बात की थी। हरमनप्रीत कौर ने एक स्पोर्ट्स न्यूज़ एजेंसी से अपनी खास बातचीत में कहा था, “मुझे लगता है कि जल्द ही ‘Womens IPL Tournament’ शुरू होगा और हम विदेशी खिलाड़ियों को भी उसमें आमंत्रित करेंगे। ताकि, वे भी हमारे देश के खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव शेयर कर सकें।”
Women’s IPL Tournament कैसे और कितनी जल्दी होगा आरंभ
‘Women’s IPL Tournament’ के जल्द आयोजन को लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं। एक कारण तो यह है कि ‘IPL 2022’ (Men’s IPL Tournament) 2 नई टीम जुड़ गई हैैं। इससे BCCI 12 हजार करोड़ रुपए आएंगे। ऐसे में महिला आईपीएल शुरू करने को लेकर फाइनेंशियल ताकत मिलेगी।
दूसरा कारण ये भी है कि, Men’s Cricket की तरह Indian Women’s Cricket Team का क्रिकेट कैलेंडर उतना व्यस्त नहीं है। इसलिए ‘Women’s IPL Tournament’ का आयोजन बहुत कठिन नहीं होगा।
वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ज्यादातर खिलाड़ी ‘Women’s Big Bash League’ (BBL) और इंग्लैंड में इसी साल शुरू हुए ‘The Hundred’ में हिस्सा ले चुकी हैं। दोनों ही लीग क्रिकेट के टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेटर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। एक कारण ये भी होगा कि BCCI इसपर जल्द निर्णय लेकर इसे आरंभ करने की घोषणा कर दे।
Now womens ipl will also be launched lady cricketers of many countries will hit the ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के कोलाबा में टला बड़ा हादसा! 5 मंजिला किस्मत बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
May 28, 2026 | 02:45 PMDigital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
May 28, 2026 | 02:45 PMमहाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
May 28, 2026 | 02:43 PMDhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
May 28, 2026 | 02:41 PMसंभाजीनगर में ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क योजना में शहर को शामिल करने की मांग; निवेशकों को मिलेगा बढ़ावा
May 28, 2026 | 02:35 PMमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे, साहित्य जगत में शोक
May 28, 2026 | 02:31 PMUN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














