-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Noman Ali Became The First Spinner To Take A Hat Trick For Pakistan
PAK vs WI: नोमान अली के हैट्रिक से हिला वेस्टइंडीज, पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के नोमान अली ने एक बड़ा कारनामा कर दिया। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज को सस्ते में समेट दिया। वेस्टइंडीज की टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई।

नोमान अली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के नोमान अली ने एक बड़ा कारनामा कर दिया। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज को सस्ते में समेट दिया। इस हैट्रिक के बदौलत नोमान अली ने 6 विकेट चटकाए। उनके शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के खेमे में हलचल मच गई।
पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्पिन गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। 38 वर्षीय नोमान ने वेस्टइंडीज की पारी के 11वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स (1), टेविन इमलाच (0) और केविन सिंक्लेयर (0) को आउट करने के बाद हैट्रिक पूरी की। हैट्रिक लेने के साथ नोमान पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि वो पाकिस्तान के पहले स्पिनर है, जिन्होंने हैट्रिक ली है।
🚨 FIRST PAKISTAN SPINNER TO TAKE A TEST HAT-TRICK 🚨 Take a bow, Noman Ali! 🫡#PAKvWI | #RedBallRumble pic.twitter.com/c5RHVdcM0z — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 25, 2025
पाकिस्तान के लिए पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पहली बार हैट्रिक लेने के कारनामा किया था। उसके बाद उन्होंने एक बार और हैट्रिक ली। उनके बाद अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद सामी ने हैट्रिक लिया। इन गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। वहीं नसीम शाह ने बांग्लादेश ने खिलाफ हैट्रिक लिया था और अब नोमान अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया है।
पाकिस्तान के लिए टेस्ट हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
- वसीम अकरम बनाम श्रीलंका (1999)
- वसीम अकरम बनाम श्रीलंका (1999)
- अब्दुल रज्जाक बनाम श्रीलंका (2000)
- मोहम्मद सामी बनाम श्रीलंका (2002)
- नसीम शाह बनाम बांग्लादेश (2020)
- नोमान अली बनाम वेस्टइंडीज (2025)
नोमाम अली हैट्रिक लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज में भी शामिल हो गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी। नोमान ने 38 वर्ष 110 दिन में हैट्रिक ली। वहीं रंगना हेराथ ने 38 वर्ष और 139 दिन की उम्र में हैट्रिक लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2016 में गॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नोमान अली की शानदार गेंदबाजी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन गुडाकेश मोती ने बनाए। मोती ने 55 रनों की पारी खेलकर टीम को 163 रनों तक पहुंचाया। वारिकन 36 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 6 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
हर जगह रावलपिंडी की पिचें लेकर घूम नहीं सकते…पाक टीम पर बरसे शोएब अख्तर
शाई होप होंगे तोडेंगे लारा और गेल का ये अहम रिकॉर्ड? पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था शतक
वेस्टइंडीज ने दिखाया दम! पाकिस्तान को दी वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार, बनाया एक अन्य रिकॉर्ड
नाम बड़े और दर्शन छोटे! वेस्टइंडीज में हुए बेअसर बाबर-रिज़वान, यकीन नहीं तो आंकड़ें देख लो
Noman ali became the first spinner to take a hat trick for pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMअमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 05:43 PM’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Jun 25, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














