-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nathan Lyon Limps Off After Hamstring Scare In Adelaide
जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, नाथन लियोन हुए चोटिल; टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन तीसरे मुकाबले के अंतिम दिन चोटिल हो गए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 82 रनों से जीत लिया है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

नाथन लियोन (फोटो-सोशल मीडिया)
Nathan Lyon Injury: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज को अपने पास बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हालांकि, इस जीत से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। नाथन लियोन चोट के कारण जीत से पहले ड्रेसिंग रूम लौट गए थे।
इस टेस्ट में इंग्लैंड के लिए मुसीबत बने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन चोटिल हो गए हैं। चोट की वजह से लियोन को फील्ड से बाहर जाना पड़ा है। नाथन लियोन को दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। यह चोट उन्हें पांचवें दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी। लियोन रविवार को फाइन लेग बाउंड्री पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय उन्हें इंजरी हुई। लियोन दर्द से कराहते नजर आए। इंजरी के बाद 38 साल के लियोन को मैदान छोड़ना पड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि लियोन अब इस टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। लियोन की इंजरी ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इससे पहले जोश हेजलवुड और सीन एबॉट भी हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना कर चुके हैं। 2023 एशेज में भी दाहिने पैर में ही इंजरी की वजह से लियोन अंतिम तीन टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
अगले दो टेस्ट से भी बाहर हो सकते नाथन लियोन
नाथन लियोन की इंजरी अगर गंभीर होती है, तो उन्हें सीरीज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है। आखिरी दो टेस्ट मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने हैं। तीसरे टेस्ट और चौथे टेस्ट के बीच 4 दिन का अंतर है। अगर लियोन फिट नहीं होंगे तो फिर उनकी जगह मैथ्यू कुहनेमैन और टॉड मर्फी को मौका दिया जा सकता है। कुहनेमैन ने इस साल श्रीलंका में लियोन के साथ गेंदबाजी करते हुए दो टेस्ट में 16 विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर एशेज सीरीज पर किया कब्जा, एडिलेड में इंग्लैंड को दी पटखनी
एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नाथन लियोन ने 28 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में इंजरी की वजह से फील्ड छोड़ने से पहले उन्होंने 25 ओवर में 77 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
मुकाबले का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 286 रने बनाए। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 349 रन बनाए और 85 रनों की बढ़त इंग्लैंड को 435 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की टीम 352 रन ही बना सकी और 82 रनों से मुकाबले को गंवा दिया।
Nathan lyon limps off after hamstring scare in adelaide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMनासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














