-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nandre Burger Replaced Sandeep Sharma For Rajasthan Royals In Ipl 2025
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने किया एक और बड़ा बदलाव, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को किया शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को शामिल किया है। राजस्थान ने 3.75 करोड़ में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है। नांद्रे राजस्थान टीम का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं।

नांद्रे बर्गर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने एक और बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान ने चोटिल संदीप शर्मा की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शामिल किया है। राजस्थान के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को अब इस सीजन में केवल 2 मैच ही खेलने हैं।
संदीप शर्मा को चोट के कारण पहले ही इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। संदीप शर्मा ने इस सीजन में 10 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 9.89 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए। संदीप शर्मा उंगली में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं अब उनके जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को शामिल किया गया है। नांद्रे ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के डेब्यू किया था।
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने 1.25 करोड़ में पंजीकृत किया था, लेकिन बर्गर पर कोई टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि अब राजस्थान रॉयल्स ने 3.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। 29 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आरआर के लिए छह मैच खेले और 8.52 की इकॉनमी से सात विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
राजस्थान के कई खिलाड़ी हुए चोटिल
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गया है। उसका सबसे बड़ा कारण चोट भी है। कई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। कप्तान संजू सैमसन चोटिल होने के कारण कई मैचों में खेल नहीं पाए हैं। वहीं राजस्थान ने चोटिल नीतीश राणा की जगह साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस को 30 लाख रुपए में शामिल किया था। अब संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को अपने साथ जोड़ा है।
राजस्थान को इस सीजन दो मुकाबले और खेलने हैं
आईपीएल ने बयान में कहा कि वह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। राजस्थान रॉयल्स का अब इस सीजन में केवल दो मुकाबले ही बाकी है। राजस्थान को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। राजस्थान रॉयल्स भी अगले साल की तैयारी शुरू कर दी है।
राजस्थान का निराशाजनक रहा यह सीजन
राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन निराशाजनक रहा। राजस्थान ने अब तक 12 मैच खेले हैं। लेकिन इसमें से केवल 3 में जीत मिली है। जबकि 9 मुकाबले को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के बाद 10वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। जिन्होंने भी 12 मैचों में 3 जीत हासिल की है।
Nandre burger replaced sandeep sharma for rajasthan royals in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














