-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nagpur Dolly Chaiwala Met Shoaib Akhtar In Dubai Stadium Video Goes Viral
दुबई में दिखा डॉली चायवाले का जलवा…क्रिकेट मैदान पर ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ को पिलाई चाय, सचिन को लेकर पूछा गजब सवाल
- Written By: मृणाल पाठक
इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान डॉली की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से हुई थी। यह मुलाकात गल्फ जायंट्स और एमआई एमिरेट्स के बीच मैच से पहले हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डॉली चायवाला और शोएब अख्तर (सोर्स- वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क: नागपुर के सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने जब से बिल गेट्स को चाय पिलाई है तब से उन्हें फेम मिल गया है और अब तक वह कई हस्तियों के साथ नजर आ चुके हैं। उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस के साथ दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान डॉली की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से हुई थी। यह मुलाकात गल्फ जायंट्स और एमआई एमिरेट्स के बीच मैच से पहले हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
It’s 🏏 or ☕ pic.twitter.com/AXURu9gsFf — डोली चायवाला (@dollychaiwala_) February 2, 2025
इस वायरल वीडियो में शोएब अख्तर और डॉली चायवाला क्रिकेट ग्राउंड पर हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। शोएब के एक हाथ में डॉली की बनाई चाय का कप है, जिसकी वह चुस्की ले रहे हैं जबकि दूसरे हाथ में उन्होंने कैमरा पकड़ रखा है। अख्तर कैमरे के सामने डॉली चायवाला को दिखाते हुए कहते हैं कि नागपुर से हमारे बहुत प्यारे दोस्त मुझसे मिलने आए हैं जो बहुत मशहूर हैं। इसके बाद शोएब डॉली से पूछते हैं कि क्या तुमने मेरे मैच देखे हैं? डॉली झट से जवाब देता है कि हां सर मैंने आपके कई मैच देखे हैं।
इतना ही नहीं फिर अख्तर हंसते हुए पूछते हैं, क्या आपको मेरा मैच देखने में मजा आया? डॉली मुस्कुराते हुए जवाब देता हैं कि हां सर मुझे बहुत मजा आया! लेकिन इसके बाद शोएब अख्तर ने वो सवाल दागा जिसने इस वीडियो को वायरल कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शोएब ने डॉली से पूछा, क्या आपको बुरा लगता था जब मैं सचिन को आउट करता था? डॉली ने बिना देर किए कहा- हां सर! बस! ये वीडियो वायरल हो गया। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। अख्तर और डॉली चायवाला की ये अनोखी मुलाकात क्रिकेट और सोशल मीडिया फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
Nagpur dolly chaiwala met shoaib akhtar in dubai stadium video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













