- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Katewadi In Baramati To Become Maharashtras First Smart Intelligent Village
Pune News: कृषि से लेकर शिक्षा तक, बारामती का काटेवाड़ी गांव बनेगा तकनीकी विकास का मॉडल
- Written By: अपूर्वा नायक
Baramati District के काटेवाड़ी गांव को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर राज्य का पहला Smart Intelligent Village बनाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने हर तहसील में 10 स्मार्ट विलेज विकसित करने की योजना बनायी है।

स्मार्ट सिटी (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: बारामती तहसील काटेवाड़ी गांव को आधुनिक तकनीक से जोड़कर महाराष्ट्र का पहला ‘स्मार्ट इंटेलिजेंट विलेज’ के रूप में विकसित करने की अभिनव पहल शुरू की गई है। महाराष्ट्र सरकार की स्मार्ट विलेज योजना के तहत शुरू किया गया है।
इस कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। महाराष्ट्र में प्रत्येक तहसील में 10 स्मार्ट विलेज विकसित करने का लक्ष्य है, जिसके पहले चरण में 3500 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। काटेवाड़ी बारामती तहसील का पहला स्मार्ट विलेज होगा।
इस पहल को वॉइस ऑफ इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज और 24 भारतीय कंपनियों के सहयोग से लागू किया जाएगा। हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइस और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से ग्रामीणों का दैनिक जीवन आसान बनेगा। साथ ही, सौर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन जैसे पर्यावरण-अनुकूल उपायों पर भी जोर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
बाणेर में PMPML और पार्किंग के लिए आरक्षित 1.14 लाख वर्गफुट जमीन पर संकट, हाईकोर्ट ने आरक्षण किया रद्द
Purandar Airport: राज्य सरकार ने जारी किए 500 करोड़, प्रभावित किसानों को मिलेगा 2 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजा
पुणे जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 200 करोड़ की सरकारी जमीन वापस, 30 भूखंडों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
डिजिटल इंडिया से जुड़ी योजना
यह योजना केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ी हुई है। काटेवाड़ी में सफल क्रियान्वयन के बाद यह परियोजना राज्य के अन्य गांवों के लिए एक आदर्श बनेगी। योजना के तहत महिलाओं को डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन व्यवसाय के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्थानीय ग्राम पंचायत के सहयोग से लागू होने वाले इस चरण में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
तकनीकी प्रतिस्पर्धा में अपडेट रह सकें
बारामती गट विकास अधिकारी किशोर माने ने कहा है कि इस योजना की मुख्य चुनौतियां ग्रामीणों में तकनीक की जानकारी की कमी और इंटरनेट कनेक्टिविटी है। इनके समाधान के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी तकनीकी प्रतिस्पर्धा में अपडेट रह सकें।
ये भी पढ़ें :- Pune News: मोशी-चिखली में वैकल्पिक सड़क से मिलेगी राहत, 27 साल से अटकी सड़क का काम एक रात में शुरू
कृषि में तकनीक
किसानों के लिए स्मार्ट सेंसर और ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे मौसम मिट्टी की गुणवत्ता और फसलों की वृद्धि की जानकारी सीधे किसानों के मोबाइल पर मिलेगी। खेती के लिए पानी का कुशल उपयोग और फसल के नुकसान को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सलाह उपलब्ध होगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही, उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे।
Katewadi in baramati to become maharashtras first smart intelligent village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश
May 27, 2026 | 11:28 AMघरौंडा शिव महापुराण विवाद: पूर्व आयोजक सतीश कुमार का पलटवार, पंडित प्रदीप मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 11:27 AMCorruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
May 27, 2026 | 11:25 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
May 27, 2026 | 11:21 AMExplainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
May 27, 2026 | 11:12 AMNCP में कलह की खबरों के बीच अहम बैठक में भिड़े तटकरे-भुजबल, मीटिंग छोड़कर चले गए पार्थ पवार
May 27, 2026 | 11:11 AMअब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
May 27, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














