-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Michael Vaughan Advice England Return Old Style Win Second Test
माइकल वॉन ने इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट जीतने का दिया गुरुमंत्र, कहा- गेम अवेयरनेस दिखाते हुए…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Michael Vaughan: पहले एशेज टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड पर खेल शैली को लेकर सवाल उठे। माइकल वॉन और इयान बॉथम ने टीम को पुराने तरीके से खेलने और गाबा टेस्ट में समझदारी दिखाने की सलाह दी।

माइकल वॉन (फोटो-सोशल मीडिया)
Michael Vaughan Gives Advice to England Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को दूसरे दिन के तीसरे सेशन में ही 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद इंग्लैंड को अपने खेल के तरीके की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा। दूसरा टेस्ट गाबा में 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने नसीहत दी है। माइकल वॉन ने कहा है कि गाबा में शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड को अपने पुराने तरीके को अपनाना चाहिए।
बीबीसी से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “इंग्लैंड को अपने खेलने के पुराने तरीके पर वापस लौटना होगा। टीम हमेशा खतरे की तरफ दौड़ती हुई दिखती है। यह समझदारी भरा तरीका नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा कि आप हमेशा ज्योफ बॉयकॉट या एलेस्टेयर कुक की तरह खेलें, लेकिन आपको गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलना होगा।”
हमें गेम अवेयरनेस दिखाना होगा
वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने पिछले तीन-चार सालों में पांच मैचों की कोई सीरीज नहीं जीती है। इंग्लैंड का मौजूदा तरीका काम नहीं आ रहा है। उन्हें पुराने तरीके को अपनाना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा कि हमें गेम अवेयरनेस दिखानी होगी। उन्हें बहुत बेहतर खेलना होगा। अगले टेस्ट में तेज गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा। वही 20 विकेट निकाल सकते हैं। जोश टंग को मैं प्लेइंग इलेवन में देखना चाहूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
इयान बॉथम ने भी की टीम की आलोचना
पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम ने भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी के तरीके की आलोचना की थी। पीए न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बॉथम ने कहा था कि पर्थ में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत बुरा था, इसके लिए कोई और शब्द नहीं है। टीम को जल्दी जोश में आना होगा। मैं यह सुनते-सुनते थक गया हूं, ‘हम ऐसे ही खेलते हैं।’
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: गाबा टेस्ट में बड़ा कारनामा करेंगे नाथन लियोन? ग्लेन गैक्ग्रा को पीछे छोड़ने का है मौका
अगर मैंने यह एक बार और सुना, तो मुझे लगता है कि मैं टेलीविजन पर कुछ फेंक दूंगा। अगर आप ऐसे ही खेलते हैं, तो अभी घर जा सकते हैं, क्योंकि इस तरह परिणाम 5-0 हो सकता है। उन्हें इसे समझने की जरूरत है। इंग्लैंड की जर्सी पहनना गर्व की बात होती है। आपको गंभीरता से खेलना होगा। बैजबॉल मोड से बाहर आना होगा।
पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही थी। दोनों पारियों को मिलाकर इंग्लैंड 67.3 ओवर खेल सकी थी। गाबा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 में से 13 टेस्ट जीते हैं। इसमें तीन जीत इंग्लैंड के खिलाफ मिली है। (आईएएनएस)
Michael vaughan advice england return old style win second test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMफास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PMमूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
Jul 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














